scriptMangal Ast 2023 kanya rashi horoscope Mars set in virgo enemy zodiac sign on 24 september there will be stir in zodiac signs | Mangal Ast 2023: मंगल इस दिन शत्रु ग्रह की राशि में होंगे अस्त, 24 सितंबर से राशियों में मचेगी हलचल | Patrika News

Mangal Ast 2023: मंगल इस दिन शत्रु ग्रह की राशि में होंगे अस्त, 24 सितंबर से राशियों में मचेगी हलचल

locationभोपालPublished: Sep 21, 2023 04:12:55 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

Mangal Ast 2023: देव सेनापति मंगल ग्रह पराक्रम के कारक हैं, इनको काफी उग्र माना जाता है। इनका उदय, अस्त या राशि परिवर्तन सभी 12 राशि के लोगों को प्रभावित करते हैं। ज्योतिष के अनुसार 24 सितंबर 2023 को मंगल बुध ग्रह की राशि कन्या में अस्त हो जाएंगे। इन दोनों ग्रहों में मित्रता नहीं है, इससे सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ेगा। इसके चलते कन्या राशि के लोगों में ऊर्जा की कमी देखने को मिल सकती है। आइये जानते हैं कन्या राशि में मंगल अस्त का मेष से मीन राशि तक पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

mangal_ast.jpg
मंगल होने वाले हैं अस्त
मेष राशि
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मेष राशि मंगल ग्रह की ही राशि है और अब मंगल ग्रह कन्या राशि में अस्त हो रहे हैं तो इसका प्रभाव मेष राशि के लोगों पर गहनता से पड़ेगा। नई ज्योतिषीय घटना के अनुसार मंगल ग्रह मेष राशि के स्वामी हैं और ये मेष राशि के छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। इससे मेष राशि के लोगों के स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति पर असर पड़ सकता है। मंगल अस्त की अवधि में इस राशि के जातकों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.