27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope 23 September- शनिदेव का प्रकोप 4 राशि के जातकों पर पड़ेगा भारी, जानें उपाय

Horoscope 23 September- शनिदेव का प्रकोप 4 राशि के जातकों पर पड़ेगा भारी, जानें उपाय

- आज 23 सितंबर 2023, शनिवार का Horoscope, यहां पढ़ें
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Sep 2023, 6:14 PM IST

saturday_horoscope_23_sep2023.png

,,

Shanivar rashifal : सितंबर महीने के शनिवार, 23 सितंबर 2023 का राशिफल आपके जीवन में काफी खास रहने वाला है। ऐसे में जहां इस दिन भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी का समापन व नवमी का उदय होगा, वहीं इस दिन तमाम भक्त देवा मां काली की पूजा अर्चना में अपना समय बिताएंगे। इसके अलावा कई भक्त इस दिन श्री हनुमान जी, भैरव व शनिदेव की भी पूजा करेंगे।

ऐसे में आज का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है। ध्यान रहे कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में यहां ये भी समझ लें कि हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं शनिवार का दिन 4 राशि के जातकों पर भारी रहेगा तो वहीं 5 राशियों के लिए मिला जुला जबकि 3 राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने के लिए संकेत दे रहा है, इसे विस्तार से आज के राशिफल में पढ़ें। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...

1. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन मेष राशि वालों की सुख-समृद्धि में इजाफा होगा। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। उचित होगा कि कम बोले व अच्छा बोले। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन वृषभ राशि के जातक व्यापार-व्यवसाय में आ रही उलझनों से परेशान रहेंगे। अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए किसी परिजन के साथ देव स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। लाभ होने की संभावना के बीच मित्र से मुलाकात सम्भव है।

उपाय: देवी काली की उपासना करें।


3. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन मिथुन राशि के जातकों पर दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। परिजनों पर मन माफिक काम न होने से नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

उपाय: भैरव के मंदिर में दीया लगाएं।

4. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन कर्क राशि के जातकों को निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान को लेकर निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति भी प्रभावित हो सकती है।

उपाय: देवी काली की पूजा करें।

5. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन सिंह राशि के जातकों के पराक्रम की कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। अत: मेहनत करें और हां ध्यान रखें कि कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न पड़ें। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ संभव लेकिन जल्दबाजी से बचें।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

6. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 का दिन कन्या राशि के जातकों का मन विशेष उन्नतिकारक योगों के चलते प्रसन्न रहेग। आज के दिन मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रिय बने रहें। भवन निर्माण के लिए आपको ऋण लेना पड़ सकता है।

उपाय: देवी मां की पूजा करें।

7. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन तुला राशि के जातकों को रुके कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। उचित होगा कि आलस को त्यागें। साथ ही अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना शुरु करें। आज किसी के प्रति आकर्षित भी हो सकते हैं।

उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें।

Must Read-

saturday Shubh Yog and Muhurat- 23 सितंबर 2023,शनिवार के शुभ मुहूर्त और विशेष योग

शनि देव इन राशियों पर होने जा रहे है कृपालु, जानें कब से शुरु होगा आपका शुभ समय

Destiny number- इन मूलांक वालों से रहें सतर्क, जानें क्या है कारण

8. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे।वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें।

9. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन धनु राशि के जातक स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। साथ ही समय रहते जरूरी दस्तावेजों को भी संभाल लें, आपको आज सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

उपाय: रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें।

10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन मकर राशि के जातकों के रचनात्मक काम होंगे। साथ ही नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। आज का दिन दैवीय कार्यो में बीतेगा। वहीं जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

उपाय: देवी काली के मंदिर में दीया लगाएं।


11. कुम्भ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों को सामाजिक कार्यों से सुयश मिलने के साथ ही इनके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलने के साथ ही पारमार्थिक कार्यो में आपका धन लगेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ध्यान रहे अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर खास ध्यान दें।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 23 सितंबर 2023 के दिन मीन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। उचित होगा कि किसी अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। आकपी सक्रिता से संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

उपाय: देवी काली की पूजा के अलावा, किसी काले कुत्ते को रोटी भी खिलाएं।