दरअसल अंकशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की जन्म तिथि किसी भी महीने में 4,13 या 22 होती है, ऐसे लोगों का मूलांक 4 होता है। जानकारों के अनुसार मूलांक 4 का संबंध राहु से होता है, ऐसे में इस मूलांक वाले जातकों में अक्सर चतुराई व कूटनीति पाई जाती है।लेकिन इसके बाद भी कई बार तो इन्हें ही सतर्क रहने की जरूरत पड़ जाती है, कुछ ऐसे लोगों से जिन्हें ये अत्यधिक अपना समझते हैं, साथ ही उनका स्पोर्ट हर तरह से भी करते हैं।