पारिवारिक जीवन मेष
अक्टूबर राशिफल के अनुसार इस महीने मन में किसी बात को लेकर आपके मन में कोई शंका रह सकती है। इसको लेकर मेष राशि वालों को अपने परिवारवालों से बात करनी चाहिए, जिससे उसका समाधान मिल जाए। आप अपने घरवालों के प्रति भावुक रवैया भी अपना सकते है। इस महीने माता-पिता का भरपूर साथ मिलेगा और वो आपके लिए कुछ विशेष करने की कोशिश करेंगे। वहीं, अक्टूबर राशिफल मेष के अनुसार इस महीने के तीसरे सप्ताह में आपके दादा-दादी की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए इनका विशेष ध्यान रखें और किसी प्रकार की यात्रा करने से बचें। साथ ही उन्हें घर का बना पौष्टिक आहार दें।