मासिक राशिफल अप्रैल 2023: इस साल का एक चौथाई समय बीत गया, अब चौथे महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने कई ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है, जिससे कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा (Monthly Rashifal April 2023)। आइये जानते हैं साल का चौथा महीना अप्रैल किसके लिए खुशखबरी लेकर आया है, और किस राशि के जातक को इस महीने संभलकर रहने की जरूरत है।
Monthly Rashifal April 2023: साल 2023 के अप्रैल महीने की शुरुआत में ही सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, ये वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं, 21 अप्रैल को बुध मेष राशि में वक्री होंगे, बृहस्पति 22 अप्रैल को मेष राशि में गुरु चांडाल योग बनाएंगे।
इसके अलावा इसी महीने में सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। इसके अलावा नक्षत्रों की भी चाल बदलेगी। इसका सभी राशियों के जातकों पर असर पड़ेगा, आइये जानते हैं अप्रैल के महीने में किस व्यक्ति की किस्मत खुलने वाली है और किसको संभलकर (Lucky Rashi business aries) रहने की जरूरत है।
मेषः अप्रैल की शुरुआत में मेष राशि में तीन ग्रह राहु, शुक्र और बुध रहेंगे। इस दौरान मेष राशि के स्वामी मिथुन राशि में रहेंगे। इन सबका मेष राशि वालों को लाभ हो सकता है। इन्हें अचानक धन लाभ होने की संभावना है। हालांकि मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है।
शुरुआत में राहु से अलर्ट रहना होगा। हालांकि व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। मान सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर है, लेकिन कुल मिलाकर महीना सामान्य रहने वाला है। मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।
वृषः इस महीने वृष राशि के स्वामी शुक्र मेष में हैं, इससे वृष राशि वालों को अपने खर्चों को नियंत्रित रखने की जरूरत पड़ेगी। लंबी यात्रा से बचें, वाणी पर संयम रखें, अहंकार से बचें। करीबी लोगों से मतभेद की आशंका है, तकनीक के प्रयोग से धनलाभ का योग बनेगा। आय के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन व्यापार में सोच समझकर निवेश करें। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा वृद्धि का योग है करियर में उन्नति का योग है।
मिथुनः अप्रैल में मिथुन राशि के स्वामी बुध मेष राशि में गोचर करेंगे। हालांकि यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। इस महीने आपको धनलाभ हो सकता है। करियर में नए अवसर और प्रमोशन का योग है। व्यापारियों को भी लाभ है, लेकिन वादे को निभाएं।
कर्कः कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा अपनी स्वराशि में बैठे हैं, लेकिन यह सवा दो दिन में राशि बदल देता है। इसके असर से इनकी रचनात्मकता बढ़ेगी, लेकिन भावावेश में फैसले न लें। निवेश सोच समझकर करें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
सिंहः सिंह राशि के स्वामी महीने की शुरुआत में गुरु की राशि मीन में रहेंगे, और महीने के मध्य में मेष में प्रवेश करेंगे। बदलावों के प्रभाव से सिंह राशि वालों की तरक्की होगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 15 अप्रैल के बाद खास फायदा होगा। नैतिक क्षमता में सुधार, करियर में उन्नति, प्रमोशन के योग बनेंगे। छात्र शिक्षा पर ध्यान दें, क्रोध न करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें, लेनदेन में सावधान रहें।
कन्याः अप्रैल में कन्या राशि स्वामी बुध मेष राशि में रहेंगे। हालांकि इस समय कन्या राशि के जातकों को अप्रैल में उन्नति के अवसर मिलेंगे, व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छा व्यवहार रखें, करियर पर फोकस की जरूरत है। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे, स्वास्थ्य का खयाल रखें।
तुलाः तुला राशि का स्वामी शुक्र मेष राशि में है। इससे अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, इस पर नियंत्रण की जरूरत होगी। निवेश के लिए यह महीना अच्छा है, धार्मिक कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। तुला राशि वालों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिकः इस राशि के स्वामी मंगल अप्रैल की शुरुआत में मिथुन राशि में बैठे हैं, अन्य ग्रहों की स्थिति से इस महीने वृश्चिक राशि वालों को धनलाभ का योग बनेगा। नौकरी में नए अवसर भी मिलेंगे, लेकिन व्यापार में लेनदेन से सावधान रहना होगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है।
धनुः इस राशि के स्वामी गुरु मीन राशि में हैं। कार्य क्षेत्र में किसी की बातों में आने की जगह सोच समझकर काम करने की जरूरत है, अप्रैल का महीना सामान्य है। लेकिन मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी। नौकरी, बिजनेस और शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। दिमाग को एकाग्र रखें।
मकरः अप्रैल महीना मकर राशि वालों के लिए सक्रियता बढ़ाने का समय है। सकारात्मकता से आगे बढ़ें, छोटी सोच वालों से दूर ही रहें। विरोधी शांत रहेंगे, पढ़ाई में रूचि लें। बंधुजन से भेंट होगी, लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखें।
कुंभः अप्रैल रिश्तों को लेकर खुशियों भरा है, यह महीना कार्य व्यापार के अनुरूप रहेगा। पेशेवरपन बढ़ेगा, पूर्वार्ध में कार्यों को तेजी से करें। उत्तरार्ध में प्रतिभा के बल पर कार्य क्षेत्र में जगह बनाएंगे।
मीनः अप्रैल में स्थानांतरण और पदोन्नति संभव है। महीने के शुरुआत में सबको साथ लेकर चलेंगे, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी, तनाव से बचने की जरूरत है।