राशिफल

Today Horoscope- 17 November 2021: मीन राशि वाले आज सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे

मीन राशि वालों के आज ग्रह क्या कहते हैं?

less than 1 minute read
Nov 16, 2021
Aaj Ka Rashifal - 10 November 2021: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा

राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन है, जिसके कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची से होती है।

लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। इसके साथ ही यह किसी के प्रति अपनी राय जल्दी नहीं बनाते है।

यह हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह नवंबर की 17 तारीख को मीन का राशिफल क्या कहता है?


आज मीन का राशिफल:
आज आप अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे। कार्य की अधिकता से दिनचर्या प्रभावित होगी। भाइयों का सहयोग आगे बढ़ने में मदद करेगा। झूठ बोलने से बचें, आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा।

आपको बदलाव की आवश्यकता है। संपत्ति के कुछ मुद्दों के अब सुलझने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर स्थिति में सुधार होगा। पेशेवर मोर्चे पर आज आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए कहा जा सकता है।

शुभ रंग : सिल्वर

भाग्यशाली वर्णमाला: S

शुभ अंक: 18

अनुकूल सलाह: झूठ बोलने से बचें।

Also Read
View All