राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2021 अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे धनु राशिवाले

धनु राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?  

less than 1 minute read
Nov 18, 2021
धनु राशि

धनु राशि— आप की कार्यशैली में बदलाव लाए बिना बात के विवाद न करें. सहना सीखें. समय एक सा नहीं रहता. खान—पान पर ध्यान रखें. दूसरों की निंदा करने से बचें. भाइयों से मदद मिलेगी.

घर पर बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे. कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें.
वित्त— पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोतरी नज़र आ रही है. आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे.
करियर— दफ़्तर में ओवरटाइम करना पड़ सकता है. इससे ऊर्जा की कमी से भी जूझ सकते हैं. बिजनेस में भी समस्याओं से दो-चार होना होगा.
दांपत्य व प्रेम— प्यार में थोड़ी निराशा होगी लेकिन आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी. संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले, लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ करने में व्यस्त था. अपने लवमेट को आज याद करना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि मुलाक़ात में कुछ अड़चनें आ सकती हैं.
स्वास्थ्य— सेहत के मामले में आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं.
आज का भाग्यांक 8
आज का शुभ रंग केसरिया

Published on:
18 Nov 2021 02:41 pm
Also Read
View All