राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 21 December 2021: धनु राशि वालों को आज प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है

Aaj Ka Rashifal sagittarius धनु राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?
less than 1 minute read
Dec 20, 2021
sagittarius.jpg

राशिचक्र की नवीं राशि धनु के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आजाद ख्‍याल के होने के साथ ही बड़े दिल वाले भी होते हैं। ये धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 में आज के दिन धनु का राशिफल क्या कहता है?

आज धनु का राशिफल:
बिना सोचे समझे कार्य को करने से बचें। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यों में दिन बीतेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के आसार है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की ज़रूरत है। आज सेहत अच्छी रहेगी।

नौकरी छोड़ने वाले नए कार्य की रूपरेखा बनाएंगे, जबकि बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से जुड़े जातकों की आय बढ़ सकती है। लव लाइफ में आपको आज शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी. जीवनसाथी को कोई सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की योजना तैयार करेंगे। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा। जनसमर्थन भी अच्छा मिलेगा।

शुभ अंक- 8
शुभ रंग- स्लेटी
अनुकूल सलाह- बिना सोचे समझे कार्य को करने से बचें।

धनु राशि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।