राशिफल

Saptahik Rashifal 14-20 September 2026: गणपति बप्पा का आगमन और बदलते सितारे, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

Saptahik Rashifal 14-20 September 2026: 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, धन, प्रेम, स्वास्थ्य, यात्रा, शुभ अंक और शुभ रंग की सटीक भविष्यवाणी जानें।
4 min read
Sep 14, 2026
saptahik rashifal 14-20 september 2026 weekly rashifal
Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal 14-20 September 2026: गणेश चतुर्थी की शुरुआत के साथ नए हफ्ते में राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)

जीवन की गतिविधियों और व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। जो लोग आपसे मदद या प्यार की उम्मीद रखते हैं उनके लिए उपलब्ध रहे। रिश्तो को मधुर बनाने के लिए आप अपने स्वभाव में कुछ सकारात्मक बदलाव करें। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते हुए कल को पीछे छोड़ नहीं शुरुआत करेंगे। काम पर पाबंदियां हटकर और संबंधों में बिना किसी लागलपेट के भावनाएं जाहिर करेंगे। दोस्तों सज्जनों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे और मेहमान नवाजी का प्रदर्शन भी करेंगे।

शुभ रंग -गोल्ड
शुभ अंक- 3

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal)

जीवन में पूर्ण संतुलन और स्थिरता प्राप्त करने से पूर्व तमाम तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गतिशील सशक्त और मुखर होंगे। अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट रहे। खाने-पीने या भावनाओं में अति से बचें। योग और पैदल चलना फायदेमंद रहेगा। आने वाले समय में कुछ बड़ा आपका इंतजार में होगा। नए आयाम मिलेंगे।कोई दोस्त लंबे कमिटमेंट के लिए फिलहाल तैयार नहीं है। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग -फॉरेस्ट ग्रीन
शुभ अंक- 7

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)

वर्तमान को पूरी चेतना के साथ जीना ही कल्याणकारी सिद्ध होगा। ऊर्जा में संतुलन विकास की ओर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक मामलों में जमीन से जुड़े, व्यावहारिक और अत्यंत मजबूत सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में आप एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बनाकर उभारेंगे। बेहतर होगा कि उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील ना रहे। रिश्तो में भावना और संवेदनशीलता की कमी महसूस करेंगे।

शुभ रंग -चेरी रेड
शुभ अंक- 5

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal)

जीवन में पूर्ण संतुलन और स्थिरता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। मिलनसार स्वभाव से कुछ प्रतिष्ठित अवसरों और दिलचस्प लोगों को आकर्षित करेंगे। घर में सुख शांति व कार्य क्षेत्र मे तालमेल होने से तनाव मुक्त रहेंगे। व्यापार और साझेदारी के कामों में आप अपनी बुद्धिमानी का लोहा मनवा लेंगे। असंभव लक्षण और महत्वाकांक्षाओं का त्याग करना बेहतर रहेगा। आसपास मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले और नकारात्मक लोगों का सामना करने से ना घबराए। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।

शुभ रंग -सैफरन
शुभ अंक- 1

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal)

अपने भावों विचारों और योजनाओं को सुरक्षित रखें। मित्रों और परिवार से स्नेह और सम्मान मिलेगा। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने में समय लगेगा। दिनचर्या में बदलाव स्थितियां लक्षण और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। अलग-अलग तरह की शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक सफलता और भौतिक लाभ संतोषजनक साबित होंगे। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेंगे। किसी स्वजन को उपहार देंगे और सुखद समय व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग - सॉफ्ट पिंक
शुभ अंक- 2

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)

मित्रों के प्रति अत्यंत दयालु और उदार रहेंगे। एक नया रचनात्मक अवसर मौलिक विचारों को खुले तौर पर व्यक्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। किसी भी प्रकार के टकराव से बचे। महत्वाकांक्षी होकर पेशेवर लक्ष्यो और उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।

शुभ रंग - डार्क रेड
शुभ अंक- 9

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

कार्यस्थल पर होने वाले तमाम बदलावों के बावजूद अपने प्रभाव और शक्तिशाली पेशेवर पद को बनाए रखने में सफल रहेंगे। भावनात्मक उथल-पुथल के चलते दिल और दिमाग अलग-अलग दिशा में खींचेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है जब आप भीतरी वास्तविकता को समझ कर स्वयं को वैसे ही स्वीकार करेंगे जैसे आप हैं।

शुभ रंग -सी ग्रीन
शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrischik Saptahik Rashifal)

प्रयासों में निरंतर और दृढ़ता बनाएं रखनी होगी। आलस्य और शिथिलता से दूर रहे। एक सुखद यात्रा ऊर्जा और व्यक्तिगत संबंधों को फिर से तरोताजा कर देगी। फैसला लेते समय आपका दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में भी भाग सकता है। किसी भी तरह की दिखाए वाली राजनीति से दूर रहे। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। अभिव्यक्तियों से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।

शुभ रंग- चॉकलेट ब्राउन
शुभ अंक- 6

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

बुद्धिमता, त्वरित सोच और कुशल प्रबंधन के माध्यम से पेशेवर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कार्य स्तर पर कई गतिविधियों को एक साथ संभाल लेंगे। आपके कुछ व्यक्तिगत लक्ष्य और सपने सच होने वाले हैं। व्यापार और साझेदारी के कामों में आप अपनी बुद्धिमानी का लोहा मनवा लेंगे।पदोन्नति के योग है। आंतरिक शक्ति और ज्ञान। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने अंतर मन की सुने।

शुभ रंग -स्काई ब्लू
शुभ अंक- 11

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

कार्यक्षेत्र में किसी विशेष किंतु अल्पकालिक दायित्व में पूर्ण स्पष्टता और सही दृष्टिकोण से अपार सफलता और प्रसिद्धि हासिल करेंगे। कार्यस्थल पर कई गतिविधियों को एक साथ संभाल लेंगे।समुद्री यात्रा के योग हैं।आर्थिक निवेश के लिए यह समय अच्छा है।परिवार और दोस्तों के साथ सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। सेहत में सुधार आएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।आध्यात्मिक विकास और जागरूकता ने दृष्टिकोण प्राथमिकताओं और मूल्यों की ओर ले जाएंगे।

शुभ रंग -चेरी रेड
शुभ अंक- 4

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

पारिवारिक और पारंपरिक रिश्तो में सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे। अपने सत्य और मूल्यों से समझौता करने से बचे। उलझे हुए विचारों से बचे। व्यापार के मामले में आप बहुत समझदारी से कम लेंगे। बुद्धि और प्रबंधन कौशल का उपयोग करके पेशेवर लक्ष्य हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत में शुरू होने वाली किसी परियोजना में आपकी रचनात्मकता प्रदर्शित होगी। स्वास्थ्य वित्त और संबंधों को गंभीरता से लें। सामाजिक जीवन में ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे इस दौरान में सिरे से शुरुआत करेंगे।

शुभ रंग -सिल्वर ग्रे
शुभ अंक- 4

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

अपने विचारों को व्यक्त करने में अत्यधिक निर्भीक और स्पष्ट वादी रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे। न्याय और निष्पक्षता के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। व्यावसायिक सहयोग और साझेदारियां अद्भुत और सहयोगी साबित होगी। इस दौरान रचनात्मक तो होंगे साथ ही संवेदनशील भी रहेंगे। असाधारण प्रतिभाओं और क्षमताओं वाले लोगों से मिलने और जुड़ने का अवसर मिलेगा जीवन में प्रेम महसूस करेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा।

शुभ रंग -फायरी रेड
शुभ अंक- 13

Updated on:
14 Sept 2026 08:45 am
Published on:
14 Sept 2026 08:45 am