
Saptahik Rashifal 17-23 August 2026- अगस्त का आगामी सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान कुछ लोगों को करियर और व्यापार में प्रगति मिलेगी, तो कुछ को रिश्तों, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव कुमार शर्मा से जानते हैं 17 से 23 अगस्त 2026 तक तुला से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।
तुला राशि के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण की मदद से अधिकांश परिस्थितियों से आसानी से पर हो जाएंगे। किसी भी तरह के वायदे करने से पहले रुके और सोचें। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकने वाला रहेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है।
शुभ रंग- सिल्वर ग्रे
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि के लिए कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। रोग अथवा कोई अन्य भौतिक अवरोध दूर होंगे। विरोध के बावजूद अपने मुद्दों को बेबाकी से प्रकट करें। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 3
धनु राशि को शानदार विचारों और योजनाओं को बिना किसी विरोधियों प्रतिस्पर्धा के साकार करने में सफल होंगे। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करंगे। जीवन के नए लक्ष्य बनाएंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। नए अवसरों व रचनात्मक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग- डार्क रेड
शुभ अंक- 4
मकर राशि को कार्यस्थल पर नए विचारों के साथ प्रतिक्रिया देंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहे जो आपके कदम उठाने के संकल्प और निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। निराश होने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करें और एक बार में एक कदम उठाए। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। घर या कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बनेगी।
शुभ रंग- स्काई ब्लू
शुभ अंक- 8
कुंभ राशि के लिए एक लघु यात्रा का योग बनेगा। आंतरिक संतुलन और एकाग्रता के लिए ध्यान करें। पुराने दोस्त के साथ यादों में खो जाएंगे। अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे।
शुभ रंग- लोटस पिंक
शुभ अंक- 9
मीन राशि के लिए खरीदारी और लघु यात्रा आनंद का जरिया बनेगी। व्यक्तिगत संबंधों में सुंदरता आनंद और खुशी मिलेगी। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- फायरी रेड
शुभ अंक- 11