
Saptahik Rashifal 16-22 August 2026: साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगी ये सप्ताह(फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Saptahik Rashifal 16-22 August 2026- नया सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, तो कुछ लोगों को हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत होगी। प्रेम, वैवाहिक जीवन, कारोबार, नौकरी और सेहत के लिहाज से यह सप्ताह हर राशि के लिए अलग संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 16 से 22 अगस्त 2026 तक मेष से मीन राशि के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। अचानक आने वाली चुनौतियों के कारण कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इस समय अपनी वाणी और व्यवहार पर खास तौर पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कठोर शब्दों की वजह से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। सप्ताह के बीच में आपको संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं और आपके संचित धन में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन अप्रत्याशित रूप से वापस आ सकता है। पुराने निवेश, सट्टा या लॉटरी से आपको लाभ होने के आसार हैं। आपसी सहमति से संपत्ति विवाद सुलझेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के अंत में किसी को उधार देने से बचें। प्रेम जीवन में नोकझोंक के बावजूद संबंध अच्छे रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद अनुकूल रहने वाली है। आपके काम योजना के अनुसार समय पर पूरे होंगे। इस वजह से आप उत्साह और ऊर्जा दोनों से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा लाभकारी साबित होगी। लंबे समय से व्यापार के विस्तार का सपना देख रहे हैं तो इस समय आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको दोस्तों और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि व्यस्तता की वजह से प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों पर कम ध्यान दे पाएंगे। रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें। आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। खासकर साझेदारी में काम करने वालों को सतर्क रहना होगा। सट्टा, लॉटरी या जोखिम भरे निवेश से बचें। करीबी दोस्तों से बातचीत के दौरान सावधानी से शब्दों का चयन करें। अनजाने में कहे गए शब्द रिश्तों में दरार डाल सकते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता लाने वाला होगा। हालांकि, आपको इसके लिए आलस्य छोड़कर मेहनत करनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में नए काम के मौके आएंगे, जिन्हें गंवाना उचित नहीं होगा। सप्ताह के बीच में कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी और नौकरीपेशा जातकों पर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। घर की मरम्मत या किसी जरूरी वस्तु पर आपका खर्च बढ़ सकता है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार और कामकाज से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिनके लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि आपका खर्च भी बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
कर्क राशि वाले इस सप्ताह जल्दी के फायदे में बड़ा नुकसान करवाने से बचें। किसी से ऐसा वादा न करें जो निभा न पाएं। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में जल्दबाजी या किसी के दबाव में आकर फैसला लेने से बचें। करियर या कारोबार से जुड़े बड़े फैसलों को टालना बेहतर होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की भी सलाह ले सकते हैं। विदेश में करियर या व्यापार के इच्छुक लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह का दूसरा हिस्सा कठिन रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और घर के बीच संतुलन बनाना कठिन हो सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखी बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और सम्मान देना आवश्यक रहेगा।
सिंह राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे होगे। मन प्रसन्न रहेगा। भूमि या भवन खरीदने-बेचने की योजना सफल होगी। आप मनचाहा सौदा कर पाएंगे। इस दौरान विलासिता की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। आपको प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वरिष्ठ और सहकर्मियों की तरफ से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के बीच में परिवार के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और विस्तार की योजना बनेगी। सप्ताह के अंत में खान-पान और दिनचर्यापर ध्यान दें, वरना पेट की समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कन्या राशि के जातक को इस सप्ताह सतर्क रहें, वरना अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की बहसबाजी से बचें, क्योंकि यह विवाद में बदलकर आपकी छवि पर असर डाल सकता है। इस समय गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान यात्राएं थकाऊ व कम लाभदायक साबित होंगी। युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीत सकता है। सप्ताह के बीच में अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। इस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। सप्ताह के अंत में रिश्तों और स्वास्थ्य पर खास रूप से ध्यान दें। प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए साथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान बातचीत से करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद के दिनों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी भी हालात में धैर्य न खोएं और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। व्यापारियों को कारोबार के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको फंसा पैसा निकालने में समय लग सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। इस सप्ताह कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सेहत और सामान का ध्यान रखना जरूरी होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के दूसरे हिस्से में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए अभी सही समय नहीं है। रिश्तों में भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में कर्ज, रोग और शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। घर की मरम्मत या विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है, जिससे उधार लेने की नौबत आ सकती है। इस समय आपका खर्च नियमित आय से अधिक रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों का सहयोग जरूरी है। सप्ताह के बीच में लंबी यात्रा का योग है, जो थकाऊ और कम लाभदायक हो सकती है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में इस सप्ताह मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार की ओर से शादी की रजामंदी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
यह सप्ताह धनु राशि वालों के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। शुरुआत में करियर या कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को मनचाहा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी की बड़ी उपलब्धि से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में इच्छित लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कार्य विस्तार की योजना भी सफल होगी। इसमें दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह के बीच का समय अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के अंत में अपनी योजनाओं को समय से पहले उजागर करने से बचें, वरना विरोधी अड़चनें पैदा कर सकते हैं। भूमि या भवन खरीदने-बेचने से पहले कागजात अच्छी तरह जांच लें। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहद अनुकूल है और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत शानदार होगी और शुभचिंतकों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है, उन्हें सफलता से जुड़ी खबर मिल सकती है। बड़े फैसले लेते समय परिवार का साथ मिलेगा और जीवनसाथी आपका समर्थन करेगा। हालांकि सप्ताह के दूसरे भाग में नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अनावश्यक विवाद से दूर रहें और सभी के साथ मिलकर काम करें। करियर बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्दबाजी से बचें। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता बनी रहेगी। गलतफहमियां दूर करने के लिए बातचीत का सहारा लें और साथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
कुंभ राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग न मिलने से मन उदास हो सकता है। करियर और कारोबार में शुरुआती दिनों में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरेंगी और काम अपने आप बनते जाएंगे। व्यापार के लिए की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सरकारी या कानूनी बाधाएं दूर होंगी और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लोग आपके फैसले की सराहना करेंगे। सप्ताह के अंत में गाड़ी जैसी लग्जरी वस्तु खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन खर्च अपेक्षा से अधिक हो सकता है जिससे बजट बिगड़ सकता है और कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें और रिश्तों का दिखावा करने से बचें। जीवनसाथी कठिन समय में आपके साथ रहेगा।
मीन राशि के जातक इस सप्ताह जल्दबाजी करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर साइन न करें और वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा और बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करें। व्यापारियों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह के दूसरे भाग में अधूरे काम समय पर न होने से निराशा हो सकती है। इस समय वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना पुराने रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। खर्च सोच-समझकर करें ताकि आगे कर्ज न लेना पड़े। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, वरना प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनाए रखने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं।
Updated on:
15 Aug 2026 03:13 pm
Published on:
15 Aug 2026 03:13 pm
