
Saptahik Rashifal 28 September-4 October 2026: नए हफ्ते में राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।
रिश्तो में स्थायित्व लाने के लिए पारिवारिक व भावनात्मक जड़ों की ओर लौटेंगे। उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिसकी बदौलत व्यस्त दिनचर्या और खेलकूद में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। दोस्तों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे। अंतर्मन में जारी उथल-पुथल सुलझाने और परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 होगा और शुभ गोल्डन येलो होगा।
चुनौतियों को साहस स्वीकार कर निरंतर आगे बढ़ते रहना ही श्रेष्ठ रहेगा। केंद्रित और मौन रहकर कार्य पूर्ण करेंगे। किसी स्थिति का अंत और कुछ नए की शुरुआत के योग है। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। इस दौरान खानपान या भावनाओं के इजहार में सावधानी रखें। बच्चे परिवार और दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और आपका शुभ रंग ग्रीन है।
कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों को बड़े अवसर में परिवर्तित कर देंगे। किसी परिवर्तन के मुहाने पर हैं। आपकी रुचि ऐसे पहलुओं में रहेगी जो आपकी ऊर्जा को विभाजित करेंगे। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी। बेहतर होगा कि उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील ना रहे। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और आपका शुभ रंग डार्क ब्राउन है।
पारिवारिक उत्सव में पुराने दोस्तों और लंबे समय से बिछड़े रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। सही निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की सुने। हास्य विनोद की सहायता से मुश्किल स्थितियों से आसानी से बाहर निकल आएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। ध्यान करना लाभदायक रहेगा। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ रंग ऑरेंज है।
कार्यक्षेत्र में अत्यंत प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। पिता तुल्य व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे और लोगों व परिस्थितियों की जिम्मेदारी लेंगे। काम में व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकले। निजी संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेंगे। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग सी ग्रीन है।
खेल कला संगीत या रंगमंच जैसी रचनात्मक रुचियां और गतिविधियों में आनंद की अनुभूति करेंगे। पेशेवर और व्यक्तिगत लक्षण को प्राप्त करेंगे। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। अब नई दिशाओं को देखने और नए मौके का लाभ उठाने का अवसर हासिल करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और शुभ रंग डार्क ब्राउन है।
व्यावसायिक प्रयासों में युवा ऊर्जा का संचार होगा और व्यक्तिगत संबंधों में प्रगति आएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण की मदद से अधिकांश परिस्थितियों से आसानी से पर हो जाएंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकने वाला रहेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग सिल्वर ग्रे है।
भावुक लोगों और मनोदशा में उतार-चढ़ाव को लेकर सतर्क रहें। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। रोग अथवा कोई अन्य भौतिक अवरोध दूर होंगे। विरोध के बावजूद अपने मुद्दों को बेबाकी से प्रकट करें। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 13 है और शुभ रंग फायरी ऑरेंज है।
जीवन में नई शुरुआत के योग। शानदार विचारों और योजनाओं को बिना किसी विरोधियों प्रतिस्पर्धा के साकार करने में सफल होंगे। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। जीवन के नए लक्ष्य बनाएंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक, मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। नए अवसरों व रचनात्मक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग डार्क रेड है।
व्यावसायिक अवसरों के साथ सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यस्थल पर नए विचारों के साथ प्रतिक्रिया देंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहे जो आपके कदम उठाने के संकल्प और निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। घर या कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बनेगी। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग स्काई ब्लू है।
सहज और गंभीर स्वभाव बनाए रखेंगे। आंतरिक संतुलन और एकाग्रता के लिए ध्यान करें। पुराने दोस्त के साथ यादों में खो जाएंगे। अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और शुभ रंग लोटस पिंक है।
कोई महत्वपूर्ण निर्णय भाभी सुख और प्रेम पूर्ण संबंधों को गहराई से प्रभावित करेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुंदरता आनंद और खुशी मिलेगी। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और शुभ रंग फायरी रेड है।