Saptahik Rashifal 5 April To 11 April 2026 : 5 से 11 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। मीन राशि में ग्रहों का महायोग, बुध का गोचर और त्रिग्रही योग से इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ। पढ़ें मेष से कन्या तक सभी राशियों का भविष्यफल।
Saptahik Rashifal 5 April To 11 April 2026 : अप्रैल 2026 का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान मीन राशि में कई प्रमुख ग्रहों का जमावड़ा देखने को मिलेगा, जिससे मंगल-आदित्य और बुधादित्य राजयोग के साथ त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार बुध का कुंभ से मीन में गोचर इस सप्ताह को और भी प्रभावशाली बना रहा है। वहीं राहु, केतु, गुरु और शुक्र की स्थिति भी सभी राशियों के जीवन पर गहरा असर डालेगी। चंद्रमा के लगातार राशि परिवर्तन से हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली साबित हो सकता है।
मेष राशि वालों को अप्रैल माह के पहले सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ समाचार या मनचाही सफलता मिल सकती है। इससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आप जिस काम के लिए जिम्मेदार होंगे उसे बहुत अच्छे तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आपको अपने कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों से पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान करियर और बिजनस के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और लाभकारी साबित होंगी।
इस सप्ताह मेष राशि वालों को धन लाभ होगा लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। आय से अधिक व्यय होने से बजट गड़बड़ा सकता है। ऐसे में सोच-समझकर पैसा खर्च करना फायदेमंद रहेगा, अन्यथा महीने के अंत में पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको कर्ज और बीमारी दोनों से बचना होगा। इस अवधि में मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। लव लाइफ सामान्य रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने के मौके मिलेंगे।
वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला सप्ताह सामान्यतः प्रगति वाला रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों का बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। पहले किए गए निवेश से भी आपको लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सत्ता व सरकार से संबंधित रुके हुए कार्य पूरे होंगे। हालांकि फिलहाल आप अपने व्यवसाय या किसी भी योजना में पैसा निवेश करते समय बहुत सावधान रहें और कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी शुभचिंतक या विशेषज्ञ से सलाह लेना न भूलें। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। पैतृक संपत्ति विरासत में मिलेगी।
सप्ताह के दूसरे भाग में विदेश में बिजनस करने की कोशिश कर रहे लोगों की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान आपको धर्म या समाज से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ विवाह में बदल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला सप्ताह थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर काम की जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में किसी भी कार्य को पूरा करते समय धैर्य बनाए रखना उचित रहेगा। इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी भी स्थिति में अपना आपा न खोएं, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर उन लोगों की बातों पर ध्यान न दें जो अक्सर आपको आपके लक्ष्यों से भटकाने की कोशिश करते हैं।
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में अधिक शुभ और लाभदायक रहने वाला है। इस अवधि में आपको व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ साबित होगी। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे ही सही, प्रगति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क राशि वालों को अप्रैल माह के पहले सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि ऐसे विवादों को कोर्ट में ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझाया जाए। पैतृक संपत्ति प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं। बनते कार्यों में अचानक कोई रुकावट आने से आप दुखी महसूस करेंगे। ऐसे समय में आप भ्रम की स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला न लें। रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है।
सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान रह सकते हैं। हालांकि नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कुछ राहत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही कठिनाइयां कम होंगी। वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का इंतजार कर रहे थे, उनकी यह इच्छा इस सप्ताह पूरी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी।
कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। वरिष्ठ आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। यदि आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे थे तो उसमें आपको काफी सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में धीमी ही सही लेकिन प्रगति देखने को मिलेगी। भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। अगर आप लंबे समय से वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के मौके मिलेंगे।
कन्या राशि वालों को अप्रैल माह के पहले सप्ताह की शुरुआत में जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर की लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को अप्रत्याशित रूप से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
सप्ताह के मध्य में करियर या व्यवसाय को लेकर की गई कोई यात्रा बहुत शुभ साबित होगी और इच्छित परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और विवेक से विरोधियों की चालों को असफल साबित करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी संभव है। छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़ दें तो स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। हालांकि, अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और अपनी दिनचर्या सही रखें।
परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी इच्छित सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ सामान्य रहेंगे। जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान ढूंढने में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।