साप्ताहिक राशिफल 2023 (3-9 अप्रैल) में कई राशियों के सितारे बुलंद हैं, इनको विभिन्न क्षेत्रों से खुशखबरी मिलेगी तो कई राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। पढ़ें पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का आंकलन (Saptahik Rashifal April 3 to 9)..
Weekly Horoscope (3-9 April): ग्रह नक्षत्रों की गति राशि चक्र की सभी राशियों को प्रभावित करती है। इनकी स्थिति के अनुसार कभी शुभ योग बनते हैं तो कभी अशुभ योग तो कभी ग्रहों के विभिन्न भावों में स्थिति के अलग-अलग परिणाम होते हैं। 31 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि से मेष में गोचर कर चुके हैं, शुक्र छह अप्रैल को अपनी ही राशि वृष में गोचर करने जा रहे हैं। इन सबका अलग-अलग सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, आइये जानते हैं कि ये ग्रह किसकी खुशियों से झोली भरने वाले हैं और किस पर टेढ़ी नजर रखेंगे।
मेष राशिः साप्ताहिक राशिफल 2023 (3-9 अप्रैल) के अनुसार इस हफ्ते माता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। लेकिन मेष राशि के जातक को क्रोध और आवेश में देखा जा सकता है। इस सप्ताह संयत रहने की जरूरत है। इस हफ्ते आपके संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार दे रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं।
घर परिवार में धार्मिक और मनोरंजन के समारोह होंगे। वाहन सुख मिल सकता है। दांपत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। लेखन जैसे कार्य में आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। संतान और खुद के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ राशिः तीन से नौ अप्रैल के सप्ताह में वृषभ राशि के जातक के धैर्य में कमी आ सकती है। इस सप्ताह नौकरी में तरक्की, आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लेकिन कपड़ों पर खर्च बढ़ सकता है। शैक्षणिक कार्यों में अवरोध आ सकता है, संतान को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
मन में असंतोष और मानसिक शांति दोनों का भाव देखा जा सकता है। घर परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं, उपहार में इस सप्ताह कपड़े आदि मिल सकते हैं। आकस्मिक खर्च बढ़ने का योग है, जीवनसाथी से धन प्राप्त हो सकते हैं। लाभप्रद यात्रा हो सकती है।
मिथुन राशिः साप्ताहिक राशिफल 2023 (3-9 अप्रैल) के अनुसार संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। इस सप्ताह इस राशि के जातक को माता से संपत्ति प्राप्त हो सकती है। नौकरी के कार्यक्षेत्र और स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। अफसरों के सहयोग से प्रमोशन हो सकता है। कला संगीत के क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। हालांकि मेहनत अधिक करना पड़ेगा, संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख मिल सकता है।
कर्कः इस सप्ताह कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है, परिवार में धार्मिक आयोजनों का योग है। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। उच्च शिक्षा और शोध कार्य के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र, स्थान परिवर्तन की संभावना है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे, अति उत्साह से बचें। माता या परिवार में किसी शख्स से धन प्राप्ति का योग है।
सिंहः सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह भवन सुख, संतान सुख मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, कपड़ों के प्रति रूझान बढ़ सकता है। बचत में कमी आ सकती है, शैक्षणिक गतिविधियों में रूचि रहेगी। इसके सुखद परिणाम भी मिल सकते हैं, आय में कमी हो सकती है। चिड़चिड़ापन भी हो सकता है,नौकरी में तरक्की के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की स्थिति बन सकती है।
कन्याः इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास में वृद्धि भी होगी। नौकरी कार्यक्षेत्र में विस्तार और स्थान परिवर्तन का योग है। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आय में वृद्धि हो सकती है।
तुलाः साप्ताहिक राशिफल (3-9 अप्रैल) इशारा कर रहा है कि मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन क्रोध से बचना होगा। शैक्षिक कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, शैक्षिक कार्यों के लिए दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अफसरों के सहयोग से तरक्की का रास्ता खुलेगा, आय वृद्धि और बचत में वृद्धि का योग बन रहा है।
वृश्चिकः इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों भावनाओं पर संयम रखने की जरूरत है। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है, मान सम्मान में वृद्धि का योग है। परिवार में शांति, धार्मिक यात्रा और वाहन सुख का योग है। जीवनसाथी से मतभेद होगा, लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा।
धनुः घर परिवार में इस हफ्ते धार्मिक कार्य हो सकते हैं, यह सप्ताह सुख शांति से बीतेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है, इच्छा के विपरीत कुछ कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, संतान को कष्ट हो सकता है। कला संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है।
मकरः मन में निराशा और नौकरी-कार्यक्षेत्र परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। कपड़ों गहनों के प्रति रूझान बढ़ सकता है। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है, परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कुंभः इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक के लिए परिवार में सुख शांति का समय है, शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कुल की किसी महिला से धन मिल सकता है। खर्च में वृद्धि का योग, भाइयों से मनमुटाव की आशंका है। शैक्षणिक कार्यों में सफलता, नौकरी में यात्रा और मित्रों का सहयोग मिलने की संभावना है।
मीनः भावनाओं को इस सप्ताह वश में रखने की जरूरत है। दांपत्य सुख में वृद्धि और मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलने के योग दिख रहे हैं। आय में वृद्धि और स्थान परिवर्तन का भी संकेत है। परिवार की जिम्मेदारी और मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है।