राशिफल

Saptahik Rashifal Arthik (17-23 April): इस हफ्ते ये राशियां रहेंगी पाई-पाई को मोहताज, जानें इस हफ्ते का हाल

अप्रैल के तीसरे हफ्ते का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल यानी 17 से 23 अप्रैल का समय कई बड़े इशारे कर रहा है। इसके अनुसार इस सप्ताह कई राशियां पाई पाई को मोहताज रहेंगी, आइये जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह (Saptahik Rashifal Arthik )
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2023, 11:33 AM IST
weekly_horoscope_latest_patrika.jpg
saptahik rashifak arthik

मेषः अप्रैल के तीसरे सप्ताह 17 से 23 अप्रैल की अवधि में मेष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल सामान्य संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी, लेकिन सुख सविधा की चीजों पर खर्च से हालात सामान्य ही रहेंगे। कारोबार में लाभ अपेक्षा से कम होगा, लेकिन यह लाभदायक होगा।


वृषः अप्रैल का तीसरा सप्ताह आर्थिक लिहाज से वृषभ राशि के जातकों के लिए ठीन नहीं है। इस सप्ताह के पास आर्थिक तंगी बनी रहेगी। घर की मरम्मत और इलाज की चुनौती परेशान कर सकती है। आपकी परेशानी के समय मित्र मददगार हो सकता है। इस समय निवेश में सावधानी रखने की जरूरत है। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को धन के लेनदेन में अधिक सावधानी रखनी होगी।


मिथुनः 17 से 23 अप्रैल के इस सप्ताह में मिथुन राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इससे ये किसी बड़े कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।


कर्कः इस सप्ताह कर्क राशि के जातक के सामने अचानक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है। बाजार में व्यवसाय को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बाद में सुधार आएगा।


सिंहः इस सप्ताह सिंह राशि के जातक भूमि-भवन में निवेश के लिए सोच रहे हैं तो इनकी योजना सफल होगी। साथ ही दोस्त जरूरत पर मददगार बनेंगे।


कन्याः अप्रैल के इस तीसरे सप्ताह की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों का बजट खर्चों की वजह से बिगड़ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में दिक्कत आ सकती है।


तुलाः तुला राशि के जातकों को 17-23 अप्रैल के इस सप्ताह के मध्य में धन लाभ का अवसर मिल सकता है। व्यापार से संबंधित यात्रा भी मनचाहा लाभ दिलाने वाली होगी। भूमि भवन के क्रय विक्रय से भी लाभ होगा।


वृश्चिकः सोच समझकर न खर्च न करने पर साल के चौथे महीने के तीसरे सप्ताह आपको उधार लेना पड़ सकता है। आखिर तक आर्थिक स्थिति में सुधार का भी योग दिख रहा है।


धनुः भूमि भवन में निवेश की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह जल्दबाजी में निर्णय न लें, वर्ना लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।


मकरः आर्थिक लिहाज से मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला है। आय के स्रोत बनेंगे तो सप्ताह घर में किसी बुजुर्ग की खराब सेहत के कारण आपको आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।


कुंभः करियर कारोबार को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह सप्ताह लाभदायक है। इस हफ्ते आपके लिए स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार बन रहे हैं।


मीनः इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति शुरुआत में कमजोर रहेगी। बाद में नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। मंगलवार के बाद आर्थिक स्थिति में अधिक सुधार होगा। पैतृक व्यवसाय आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो योजना सफल रहेगी। व्यवसाय में इस सप्ताह लाभ भी मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मसलों का हल मिल जाएगा।

Updated on:
19 Apr 2023, 11:33 AM IST
Published on: