Tarot Rashifal Today, 18 May 2025 : टैरो गणना बताती है कि आज मेष राशि को नियंत्रण खोने जैसा महसूस होगा, मिथुन को व्यापार में प्रतिकूलता दिखेगी, कर्क का कार्यकौशल चमकेगा, सिंह ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, तुला लोकप्रियता हासिल करेंगे, धनु को संपत्ति से लाभ होगा और कुंभ को तनाव से मुक्ति मिलेगी। टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानिए आज का राशिफल
Tarot Rashifal Today, 18 May 2025 : टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आज का दिन विभिन्न राशि के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। जहां मेष राशि वालों को लगेगा कि परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर हो रही हैं, वहीं मिथुन राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा और उन्हें व्यापारिक कार्यों में कुछ प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों का कार्यकौशल चरम पर होगा और वे नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जबकि सिंह राशि की ऊर्जा और प्रभावशीलता आज शीर्ष पर रहेगी। तुला राशि के जातक आज ऊर्जावान महसूस करेंगे और साहसिक कदम उठाएंगे, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
Tarot Rashifal Today, 18 May 2025 : धनु राशि वालों के लिए संपत्ति और जमीन से जुड़े सौदों में मुनाफा और व्यवसाय व नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि के जातकों को तनाव से मुक्ति मिलेगी और गृहस्थी व दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा, साथ ही नवीन कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। जयपुर की टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से कन्या राशि तक का आज का राशिफल।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज ऐसा महसूस होगी की सारी परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही है। लेकिन, जल्द ही सबकुछ आपके अनुकूल हो जाएगा। साथ ही आज आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल भी हो सकते हैं।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के जातक आज नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों का कार्यकौशल आज देखने लायक होगा। आज आपका पूरा फोकस नई-नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के जातकों की ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर रहने वाली है। हालांकि, आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहने वाला है। आपको उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आयेंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
Virgo Monthly Horoscope May 2025 : देखें कैसा रहेगा ये माह आपके लिए
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। साथ ही आज आप कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक आज अपने आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को इस समय संपत्ति मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक फिलहाल, कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज घर, गृहस्थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आज आपको संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। हालांकि, आपको सरकारी कार्यों में लाभ होगा।