राशिफल

वीडियो राशिफल: मां लक्ष्मी का ये दिन क्या लाया है आपके लिए खास, देखें यहां

आज 17 जुलाई 2020 को शुक्रवार friday का दिन...

2 min read
Jul 17, 2020
video rashifal of 17 july 2020 friday aaj ka video horoscope

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि ( 12:33 AM, जुलाई 18 तक ) व दिन शुक्रवार ( 17 july 2020, friday ) का है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र ( 08:28 PM तक मॄगशिरा ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 17 July 2020, friday

1. मेष राशि :- मित्र मिलन के योग के बीच आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। घर-में शांति बनाए रखने के साथ ही व्यवहार में भी नम्रता बनाए रखें।

2. वृषभ राशि :- आज धनलाभ के योग के बीच आर्थिक निवेश में हान‍‍ि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढेगी। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

3. मिथुन राशि :- आपकी लापरवाही से रोग व कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। आज गरीबों को फल दान करें।

4. कर्क राशि :- आज कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे, धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। उधार लेन देन से आज बच कर रहें।

5. सिंह राशि :- आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे, उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है।

6. कन्या राशि :- आज समाज में मान और यश में वृद्धि के योग हैं। संतो का आशीर्वाद मिलने के साथ ही मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। लेकिन शत्रु भय भी रहने के साथ ही प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे।

7. तुला राशि :- समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यवसायिक लाभ के योग के बीच निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। लेकिन, पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें।

8. वृश्चिक राशि :- अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेकिन, निर्माण कार्य में बाधा के योग के बीच अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

9. धनु राशि :- दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें। व्यवसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनेंगे। निजी संबंधो में धैर्य की आवश्यकता है।

10. मकर राशि :- धनलाभ के योग के बीच लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। आपके वर्चस्व को देख कर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशलता बनने की आवश्यकता है।

11. कुंभ राशि :- आज निजी खर्च बढ़ने व कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहे। कष्टों मुक्ति मिलेगी।

12. मीन राशि :- आज की कार्य योजना का विस्तार सम्भव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी।राजनिति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापरिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढेगी।

Published on:
17 Jul 2020 06:00 am
Also Read
View All