राशिफल

वीडियो राशिफल : शनिदेव की तिरछी निगाह से इनके बिगड़ जाएंगे बने हुए काम!

आज 18 जुलाई 2020 को शनिवार saturday का दिन...

2 min read
Jul 18, 2020
video rashifal of 18 july 2020 saturday aaj ka video horoscope

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि ( 12:41 AM, जुलाई 19 तक ) व दिन शनिवार ( 18 july 2020, saturday ) का है। इस दिन मॄगशिरा नक्षत्र ( 09:24 PM तक आर्द्रा ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 18 July 2020, saturday

1. मेष राशि :- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलने के साथ ही व्यापार में विस्तार होगा। इस समय कई मौके मिलते दिख रहे हैं, अत: समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

2. वृषभ राशि :- समय सफलता दिलाने वाला चल रहा है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। लेकिन, संतान के कार्यों से मन दुखी होगा।

3. मिथुन राशि :- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बड़े, अत: सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहने के साथ ही कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति से बचें। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

4. कर्क राशि :- राजकीय कार्यो में अवरोध आ सकते हैं। स्वास्थ का ध्यान रखने के साथ ही वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग है।

5. सिंह राशि :- नौकरी में बदलाव के योग के बीच मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होंगे। वहीं तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होगे। दांतों में विकार की सम्भावना है।

6. कन्या राशि :- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। लेकिन, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट अराधना सहायक होगी।

7. तुला राशि :- छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, उसे आज किसी ओर के द्वारा कर जाने की संभावना है। शत्रु हावी हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहने के साथ ही मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।

9. धनु राशि :- विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।आजीविका को ले कर आप चिंता के बीच कारोबार विस्तार करने का मन बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है।

10. मकर राशि :- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान आप का ही होगा, अत: सतर्क रहें। सुख सुविधा की वस्तुओं में धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होगे। लेकिन, अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हे।

11. कुंभ राशि :- कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग के साथ ही संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

12. मीन राशि :- आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होंगे। रचनात्मक कार्यो में रुचि बढेगी। विवाद की स्थिति से बचने के लिए दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

Updated on:
17 Jul 2020 07:26 pm
Published on:
18 Jul 2020 06:00 am
Also Read
View All