राशिफल

Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022: मकर से मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022, Rashifal Saptahik in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity.
2 min read
Nov 06, 2022
makar_se_meen_weekly_rashifal.jpg

ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मकर से मीन राशि के जातकों के लिए 07 से 13 नवंबर 2022 तक क्या कहता है?


Capricorn Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : मकर का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको कुछ अधूरे प्रोजेक्ट्स के चलते ऑफिस में कुछ ओवर टाइम करना पड़ सकता हैं। ध्यान रहे इस दौरान शांत और संयमित व्यवहार ही आपके काम आएगा। उचित होगा कि अपने निजी जीवन के लिए भी कुछ समय निकालें, जो एक समृद्ध अनुभव के लिए काम आए। सेहत इस दौरान स्थिर रह सकती है।

उपाय -सोच समझकर ही बोलें, किसी के विवाद में न कूदें।

Aquarius Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : कुंभ का साप्ताहिक राशिफल
काम से जुड़ा तनाव आपको काफी परेशान कर सकता है। उचित होगा कि कार्यस्थल पर काम को लेकर सतर्क रहें, अन्यथा बॉस नाराज हो सकते हैं। कानूनी विवाद से बचने के लिए आपको हर मामले में ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

नई शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त नहीं कहा जा सकता। उचित होगा कि इस सप्ताह इस प्रकार के निर्णय लेने से बचें।

उपाय - जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, हर कार्य पर अपनी निगरानी बनाएं रखें।

Pisces Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : मीन का साप्ताहिक राशिफल
वित्तीय मोर्चे पर यह समय अच्छा रहेगा। ऋणों या पूर्व में दिए गए धन को चुकाने के मामले में इस दौरान आप सक्षम रहेंगे। अपनी वित्तीय स्थिति की ठीक से रखने के लिए बजट जरूर बनाएं, इसका कारण यह है कि कुछ अप्रत्याशित खर्च आपके रास्ते में आ सकते हैं। इस सप्ताह के अंत में कुछ सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि, जल्द ही स्थितियां बेहतर हो जाएंगी।

उपाय :व्यय पर नियंत्रण रखने के साथ ही बजट अनुसार कार्य करें।

Updated on:
07 Nov 2022 07:34 am
Published on:
06 Nov 2022 03:58 pm