Weekly Tarot Horoscope 26 January to 1 February 2025 :टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए विशेष अवसर और लाभ लेकर आ रहा है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आपके करियर, रिश्ते, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर इस सप्ताह का प्रभाव कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल Saptahik tarot rashifal
Weekly Tarot Horoscope 26 January to 1 February 2025 : टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी के अनुसार, यह सप्ताह मेष, वृषभ राशि वालों के लिए सुखद और सफलताओं से भरा रहेगा, जबकि कुछ राशि वालों को संयम और समझदारी से काम लेना होगा। जानिए 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक आपका साप्ताहिक राशिफल (Saptahik tarot rashifal) कैसा रहेगा।
मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको सलाह है कि यात्रा पर जाने से पहले अपने इष्ट देव का स्मरण जरुर करें। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
टैरो कार्ड्स राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सौम्य और ज्ञान भरा रहने वाला है। इस हफ्ते व्यापार में आपको नई कामयाबी और तरक्की मिलेंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशिवालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभ दिलाने वाला साबित होगा। इस हफ्ते आपको अचानक लाभ प्राप्ति की संभावना बनेंगी। इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि यह सप्ताह के काफी उत्साह वर्धक रहने वाला है। इस सप्ताह आप शुक्रवार और शनिवार को थोड़ा महत्वाकांक्षी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाणी पर संयम आवश्यक है। नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना। बचत में वृद्धि होगी। स्वयं का प्रभाव बढ़ेगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ खास अनुकूल नहीं दिखाई दे रही है। किसी कारण आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।
कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह टैरो कार्ड की अनुसार, काफी मेहनत कराने वाला साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। गुरुवार को रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।