मतदाता जागरुकता अभियान जागो जनमत-2023राजस्थान पत्रिका और सिवांची जैन युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान मेंराजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर
राजनीतिक दलों को मुफ्त की चीजें बांटना बन्द करना चाहिए। इसकी बजाय शिक्षा एवं स्वास्थ्य सभी के लिए निशुल्क किया जाना चाहिए। इससे विकास होगा। हम चाहे कहीं हो जहां भी अपना वोट लगता है, वहां वोट जरूर दें। श्री जिनकुशल दादावाड़ी ट्रस्ट हुब्बल्ली के अध्यक्ष मोकलसर निवासी रमेश बाफना ने यह बात कही। वे यहां केशवापुर में मतदाता जागरुकता अभियान जागो जनमत-2023 में बोल रहे थे। बाफना ने कहा कि हम वोट अनिवार्य रूप से दें। यह हमारा कत्र्तव्य बनता है। अपने वोट के माध्यम से हम एक अच्छी सरकार चुनें। जो वोट नहीं देते, उन्हें भी हम विभिन्न माध्यमों से वोट देने के लिए प्रेरित करने का काम कर सकते हैं। मतदान के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली और सिवांची जैन युवा संगठन हुब्बल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जागो जनमत के तहत सभी ने इस बात का संकल्प लिया कि जिनके भी नाम मतदाता सूची में है वे 25 नवम्बर 2023 को अनिवार्य रूप से मतदान करेंगे और जिनके नाम राजस्थान की मतदाता सूची में नहीं हैं वे भी अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित जरूर करेंगे।
शादी-ब्याह की तरह का उत्साह मतदान के लिए दिखाएं
इस अवसर पर श्री जिन कुशल दादावाड़ी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सिवाना मूल के मोहनलाल कांकरिया ने कहा कि हमें वोट देने का अधिकार मिला है, उसका हम सदुपयोग जरूर करें। लायंस क्लब ऑफ हुब्बल्ली के सदस्य शिवगंज निवासी जम्बुकुमार शाह ने कहा कि अक्सर पढ़े-लिखे लोग ही वोट देने के लिए कम जाते हैं। हम एक ईमानदारी प्रतिनिधि को चुनकर लाएं। तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य कनाना निवासी कुणाल श्रीश्रीमाल ने कहा कि हम जिस तरह शादी-ब्याह में उत्साह दिखाते हैं वैसा ही उत्साह मतदान को लेकर होना चाहिए। एमडब्ल्यूबी ग्रुप के सदस्य मोकलसर निवासी मुकेश बाफना ने कहा कि हम मतदान के जरिए अच्छी सरकार को चुनें। देश में मौजूदा समय में शिक्षा बहुत महंगी है। उच्च शिक्षा सस्ती हो ताकि हर वर्ग शिक्षा प्राप्त कर सकें। वर्धमान युवक मंडल के सदस्य भांवरी निवासी महावीर कवाड़ ने कहा कि हम मतदान को लेकर उत्साह दिखाएं। मतदान जरूरी है। पोरवाल जैन संघ के सदस्य कोटकास्ता निवासी कपूरचन्द जैन ने कहा कि मतदान को हम अपना कत्र्तव्य समझें। एमडब्ल्यूबी ग्रुप के सदस्य मोकलसर निवासी श्रीपाल बाफना ने कहा कि देश की ताकत युवाओ के हाथ में है। राजनीति में भी युवा वर्ग को अधिक महत्व मिलना चाहिए। पाश्र्वनाथ जैन नवयुवक मंडल मोकलसर के मांगीलाल बाफना ने अपनी कविता के माध्यम से वोट की महत्ता को प्रतिपादित किया। इस अवसर पर खांडप निवासी दानमल विनायकिया, शिवगंज निवासी नीतेश शाह, तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य बालोतरा निवासी धनेश जिरावला, बीजेएस के सदस्य शिवगंज निवासी कल्पेश शाह, खांडप निवासी लूणकरण विनायकिया, जिनकुशल युवा मंडल के सदस्य सिवाना निवासी भरत ओस्तवाल, खांडप निवासी प्रकाश विनायकिया ने जागो जनमत अभियान का समर्थन किया। सिवांची जैन युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष कल्पेश कांकरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली के संपादकीय प्रभारी अशोक सिंह राजपुरोहित ने जागो जनमत अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सिवांची जैन युवा संगठन के जसराज ओस्तवाल, धर्मेन्द्र बागरेचा, विनीत गोलेच्छा, सुशील मांडोत, अरविन्द बागरेचा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
महिलाओं ने किया जागरुकता अभियान का समर्थन
जिन कुशल महिला मंडल की अध्यक्ष सिवाना निवासी लक्ष्मी कांकरिया ने कहा कि हमें महिलाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए। महिलाएं भी मतदान के लिए उत्साह के साथ आगे आएं। बीजेएस यूथ विंग की पूर्व सदस्य मोकलसर निवासी मोनिका बाफना ने कहा कि हमें वोटिंग का अधिकार मिला है, हम वोट जरूर करने जाएं। मतदान करना हमारे लिए गर्व का विषय है। समूचे परिवार को इसमें सपोर्ट करना चाहिए। खतरगच्छ महिला संघ की सदस्य मोकलसर निवासी सुरेखा बाफना, शीतलनाथ समकित समिति की सदस्य शिवगंज निवासी डाली शाह, सिवांची महिला मंडल की सदस्य सिवाना निवासी उषा ओस्तवाल, सिवाना निवासी रेखा कांकरिया, सिवाना निवासी ममता कांकरिया, सिवांची महिला मंडल की सदस्य मोकलसर निवासी सुशीला बाफना, भीनमाल निवासी शकुन्तला परमार, शीतलनाथ समकित समिति की सदस्य मोकलसर निवासी कविता बाफना, मरगावती महिला मंडल की सदस्य अजीत निवासी रोहिणी भूरट, शीतलनाथ समकित समिति की सदस्य मोकलसर निवासी सनम बाफना, जिन कुशल महिला मंडल की सदस्य सिवाना निवासी संतोष भंसाली, जिन कुशल महिला मंडल की सदस्य रूपा ओस्तवाल ने भी मतदाताओं के लिए जागरुकता अभियान का समर्थन जताया।
आप भी जुड़ सकते हैं अभियान से
हुब्बल्ली के राजस्थानी समाज, संगठन व संस्थाएं मतदाता जागरुकता अभियान से जुड़ सकते है। इस अभियान में सहभागी बनने एवं जुडऩे के लिए सिवांची जैन युवा संगठन हुब्बल्ली के पूर्व अध्यक्ष सुशील मांडोत के व्हाट्सएप नं.- 9448110047, सिवांची जैन युवा संगठन हुब्बल्ली के पूर्व अध्यक्ष कल्पेश कांकरिया के व्हाट्सएप नं.- 9036167155 या राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली के सम्पादकीय प्रभारी अशोक सिंह राजपुरोहित के व्हाट्सएप नं.- 9940318115 पर मैसेज भेजकर अपनी सहमति दे सकते हैं।