इंदौर

Indore News: पत्नी के शव को सीने से लगाकर रोता रहा पति, परिजन को फोन कर कहा- ‘जल्दी आ जाओ, रेखा नहीं रही’

Bypass Truck Bike Accident: बायपास पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर ही मौत, पति ने शव को गोद में लेकर रोते हुए परिजन को लगाया फोन।
2 min read
Sep 06, 2026
indore accident
bypass truck bike accident wife dies husband, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-chatgpt)

Indore Bypass Truck Bike Accident: मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह बायपास पर हुए एक हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद पति पत्नी के शव को गोद में लेकर सीने से लपेटकर रोता रहा और फोन कर परिजनों को रोते हुए घटना की सूचना दी।

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय रेखा अपने पति मनीराम के साथ बाइक से जा रही थी, तभी तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास पर होमगार्ड मैदान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए और पत्नी रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

पत्नी से लिपटकर रोता रहा पति

हादसे के बाद पति मनीराम ने किसी तरह पत्नी के शव को सड़क के किनारे ले गया और उसे गोद में रखकर सीने से लपेटकर रोता रहा। पति मनीराम ने रोते हुए परिजनों को फोन कर हादसे के बारे में बताया। हादसे की सूचना राहगीरों ने तेजाजी नगर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पत्नी के शव को सीने से लपेटकर रोते हुए पति को जिसने भी देखा वो भावुक हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन व महिला के मायकेपक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
06 Sept 2026 04:00 pm
Published on:
06 Sept 2026 04:00 pm