इंदौर

क्यों शिलांग है कपल्स के लिए फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन?

Honeymoon in Shillong: हनीमून डेस्टिनेशन के लिए देशभर में लोकप्रिय मेघालय की राजधानी शिलांग इन दिनों चर्चा में है। यहां जानिए शिलांग क्यों है कपल्स की पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन…।
2 min read
Jun 11, 2025
Indore Couple Honeymoon in Shillong
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

Honeymoon in Shillong: हनीमून डेस्टिनेशन के लिए देशभर में लोकप्रिय मेघालय की राजधानी शिलांग इन दिनों चर्चा में है। दरअसल इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शादी के बाद हनीमून मनाने शिलांग गए। लेकिन किसे मालूम था कि प्रकृति की सुंदरता से घिरे इस शिलांग में राजा को उसी की सोनम खौफनाक मौत देगी। सोनम(Sonam Raghuvanshi) ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए राजा की हत्या करा दी। फिलहाल सोनम सहित चार अन्य आरोपी शिलांग पुलिस के गिरफ्त में है। इस पूरे मामले में शिलांग की छवि पर जो बुरा असर पड़ा है उसके लिए राजा के भाई विपिन ने मेघालय सरकार से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। यहां जानिए शिलांग क्यों है कपल्स की पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन…।

नहीं करना पड़ता बारिश का इंतजार

देशभर में लाखो-करोड़ों लोग है, जिन्हें बारिश का मौसम बहुत पसंद है। ऐसे मौसम में प्रकृती की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। बाकि राज्यों में लोगों को बरसात का इंतजार करना पड़ता है जबकि शिलांग में हमेशा बादल बरसते रहते हैं। यहां के लोग बारिश के आने की जगह उसके रूकने का इंतजार करते हैं। इस कारण किसी भी मौसम में कपल्स यहां आ सकते हैं और प्रकृति की खूबसूरती के बीच एकांत में समय बिता सकते हैं।

ईस्ट का 'स्कॉटलैंड' है शिलांग

बता दें कि प्राकृतिक खजाने से भरपूर शिलांग को ईस्ट का स्कॉटलौंड भी कहा जाता है। प्रकृति के सौंर्दय को करीब से जानने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए शिलांग परफैक्ट है। यहां कपल्स के घूमने के लिए शिलांग पीक, लेडी हैदरी पार्क, वार्ड्स लेक जैसे कई खूबसूरत स्थान है। एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि शिलांग हरियाली से भरपूर नजारों, शांत वातावरण, पहाड़ों व रोमांच के कारण देश में एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है।

Published on:
11 Jun 2025 03:51 pm