24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: थाइलैंड से आई मशीन, सितंबर से शुरू होगी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल खुदाई, बनेगा 17 किमी. का ट्रैक

Indore Underground Metro: इंदौर मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर के लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को असेंबल किया जा रहा है। सितंबर से टनल खुदाई शुरू करने की तैयारी है और सभी प्रस्तावित स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है।
2 min read
Google source verification
Indore Underground Metro: इंदौर अंडरग्राउड मेट्रो (Photo Source - Patrika)

Indore Underground Metro: इंदौर अंडरग्राउड मेट्रो (Photo Source - Patrika)

Indore news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर की तैयारियां चल रही है। सभी प्रस्तावित स्टेशन पर काम तेजी से जारी है। सितंबर से टनल खुदाई की तैयारी है, जिसके लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को असेंबल किया जा रहा है। अंडरग्राउंट रूट बनाने के लिए नई तकनीक वाली टनल बोरिंग मशीन को अलग-अलग पार्ट में थाइलैंड से लाया गया है। सभी पार्ट्स एयरपोर्ट के सामने प्रस्तावित अंडरग्राउंड स्टेशन पर रखे हैं। अब इन्हें असेंबल कर मशीन का रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, टनल बोरिंग मशीन को यहां से जमीन में उतारा जाएगा। खुदाई के लिए विस्फोट से ब्लास्टिंग भी की जा रही है। ब्लास्टिंग के समय ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका जाता है। टीबीएम यहां से 20-30 मीटर गहराई से जमीन में प्रवेश करेगी और अगला हिस्सा सुरंग की खुदाई करते हुए आगे बढ़ेगा।

पिछले हिस्से में मिट्टी निकलती जाएगी। यह मशीन टनल बनाने के साथ-साथ वहां कांक्रीट भी करेगी। इसके आगे हिस्से में लगा बड़ा कटर हेड लगातार घूमते हुए जमीन के अंदर मिट्टी और चट्टानों को काटता है. जिससे खुदाई से निकला मालवा कन्वेयर सिस्टम के जरिए निकलेगा। विशेष‌ज्ञों के मुताबिक, मशीन एक दिन में करीब 20 मीटर तक की टनल की खुदाई करती है। दो टनल मशीन से खुदाई शुरू करने की कवायद मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कर रहा है।

मशीन हटाएगी मलबा

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक का निर्माण टीबीएम मशीनों की सहायता से किया जाएगा। मशीन के अगले हिस्से में लगा विशाल गोलाकार कटर हेड लगातार घूमते हुए मिट्टी और चट्टानों को काटकर सुरंग तैयार करेगा। खुदाई के दौरान निकलने वाला मलबा कन्वेयर बेल्ट के जरिए मशीन के पीछे तक पहुंचाया जाएगा और वहां से सुरंग के बाहर निकाला जाएगा।

एयरपोर्ट से एमजी रोड तक 2100 करोड़ का काम

मेट्रो ट्रैक के पहले चरण में गांधी नगर से मालवीय नगर स्टेशन तक करीब 17 किमी. का ट्रैक बनना है। दूसरे चरण में रोबोट चौराहे से खजराना चौराहा और तीसरे चरण में खजराना चौराहे से एयरपोर्ट स्टेशन तक अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर बनना है। खजराना से पलासिया तक के कॉरिडोर का ठेका नहीं हो पाया है। एयरपोर्ट से एमजी रोड मॉल के पास तक करीब 11 किमी के अंडरग्राउंट ट्रैक का ठेका करीब 2100 करोड़ में दिया है।