इंदौर

Indore News : दूसरी पत्नी के घर का दरबाजा तोड़कर घुसी पहली पत्नी, फिर जमकर चले लात घूंसे

Wifes Engage Fierce Scuffle : पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया और पीटा, दूसरी ने आरोप लगाया- दरवाजा तोड़कर घुस आई थी।
2 min read
Wifes Engage Fierce Scuffle
एक-दूसरे से मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची दो पत्नियां (फोटो सोर्स: AI Generated)

Indore News :मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर के देहात इलाके में एक व्यक्ति की दो पत्नियों के बीच लंबे समय से चल रही कलह का मामला जमकर हुई मारपीट और घर में तोड़फोड़ के बाद थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

इस मामले में पहली पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया है कि, उसे समझौते के लिए बुलाया गया था, लेकिन घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई है, जबकि दूसरी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि, समझौते की कोई बात ही नहीं हुई थी, बल्कि ये खुद घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आई और हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

पहले पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना थाना खुड़ैल क्षेत्र के ग्राम पिवड़ाय में सामने आया है। पुलिस एक पक्ष से फरियादी रचना पति सुभाष सोलंकी की रिपोर्ट पर आरोपी ममता पति सुभाष सोलंकी और मुस्कान पिता सुभाष सोलंकी निवासी बुढ़ानिया, हातोद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, बीती शाम जब वो घर पर अकेली थी। मैंने खिड़की से बाहर देखा तो घर के बाहर मेरे पति की पहली पत्नी और उसकी बेटी घर का दरवाजा तोड़ रहे थे। उनके हाथ में बैट था, मैं अंदर से चिल्लाई। इसी बीच आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आकर गालियां देनी शुरु कर दी।

गाली देने से मना किया तो कर दिया हमला

शिकायतकर्ता के अनुसार, 'मैंने गाली देने से मना किया तो उन्होंने मुझपर हमला कर दिया। मेरे सिर में बैट से वार कर घायल कर दिया। मेरी जेठानी रेखा आई और बीच-बचाव किया। तब जाकर उसकी जान बच सकी।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज की शिकायत

वहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष से पीड़िता ममता पति सुभाष सोलंकी निवासी ग्राम पिवड़ाय की रिपोर्ट पर आरोपी सुभाष पिता भागीरथ सोलंकी, रचना, भागीरथ पिता पन्नालाल, सुरेश पिता भागीरथ, रेखाबाई पति सुरेश, संदीप उर्फ पीयूष पिता सूरज और संगीता पति रामसिंह परमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस पक्ष से पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, 4 दिन पहले मेरे पति सुभाष देवगुराड़िया मंदिर पर मिले थे। बच्चों से झगड़ा नहीं करने की बात को लेकर पति ने कहा था कि, ग्राम पिवड़ाय आ जाओ, बैठकर मामला सुलझा लेते हैं।

पीड़ितों को भी कई चोटें आईं

पीड़िता के अनुसार, 'इस पर मैं बेटी के साथ पति के घर पिवड़ाय गई। वहां पहुंची तो दूसरी पत्नी रचना और अन्य आरोपियों ने घर से चले जाने को कहा और जान से खत्म करने की धमकी दी। इस पर विवाद हुआ और वे मुझे घर के अंदर ले गए और हमला कर दिया। मारपीट में मुझे चेहरे, गर्दन, पीठ, सिर, कंधे, पेट में चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि, बीच - बचाव में मेरी बेटी भी चोटें लगी हैं।

Updated on:
22 Aug 2026 01:56 pm
Published on:
22 Aug 2026 01:56 pm