22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना हाइवे पर लूट, दर्शन कर लौट रहे राहगीर से लूटी नकदी, 15 दिन पहले भी हुई थी वारदात

Guna Highway Robbery : धरनावदा इलाके के गादेर के पास इसी स्थान पर 15 दिन पहले इंजीनियर और उसकी मंगेतर के साथ सामने आई थी लूट की वारदात।
2 min read
Google source verification
Guna Highway Robbery

Guna Highway Robbery (गुना में हाइवे पर दिनदहाड़े लूट Photo Source- Patrika)

Guna News :मध्य प्रदेश के गुना जिले में हाइवे पर गादेर के बोरखेड़ा गांव के जोड़ पर एक बार फिर दिनदहाड़े एक राहगीर के साथ लूट का सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे युवक को फोन पर बात करते समय दो अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया और उसके साथ मारपीट कर जेब से 11 हजार रुपए नगद लूटकर घने जंगल में फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जाचं शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि, इस इलाके में लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। उक्त स्थान पर करीब 15 दिन पहले भी एक इंजीनियर और उसकी मंगेतर को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट कर लूट और गैंगरेप की घटना सामने आई थी। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई, जिसका कामियाजा ये रहा कि, इस रास्ते के दहशतगर्दों ने महज 15 दिन के भीतर ही एक बार फिर यहां एक राहगीर को अपना शिकार बनाया है।

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे शख्स से लूट की वारदात

दरअसल, जिले के ही बांसखेड़ी कैंट इलाके में रहने वाले 37 वर्षीय राकेश जाटव ने रुठियाई चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, शाम करीब साढ़े चार बजे वो गादेर मंदिर शिवालय से दर्शन कर पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्रीन माउंटेन के आगे बोरखेड़ा के जंगल के जोड़ के पास पहुंचे, तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसे देखने के लिए वो रास्ते के एक तरफ होकर रुके और फोन पर बात करना शुरु ही की थी कि, अचानक जंगल के अंदर से 25 से 30 साल उम्र के दो अज्ञात बदमाश बाहर निकल आए।

11 हजार नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

उन्होंने ये भी बताया कि, उनके साथ वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों में से एक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। जबकि, दूसरे का चेहरा दिखाई दे रहा था। सबसे पहले जिस बदमाश का मुंह खुला था, उसने तेजी से आगे बढ़ते हुए उनपर हमला शुरु कर दिया। इससे पहले की वो कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने उन्हें पकड़कर कपड़ों की छानबीन शुरु कर दी और शर्ट की जेब में रखे 11 हजार रुपए नकदी लूटकर दोनों जंगल की तरफ वापस भाग निकले।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पलिस

पीड़ित के अनुसार, उसने हिम्मत जुटाकर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन घना और बारिश के दिनों के चलते हरियाली अधिक होने के कारण दोनो ही बदमाश अचानक आंखों से ओझल हो गए। फिलहाल, धरनावदा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए उसकी बताई शिनाख्त के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।