24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Guna / शिकायतें होती रहीं, कार्रवाई नहीं हुई; गुना में कुत्तों के झुंड ने 6 साल के मासूम को किया लहूलुहान

शिकायतें होती रहीं, कार्रवाई नहीं हुई; गुना में कुत्तों के झुंड ने 6 साल के मासूम को किया लहूलुहान

Stray Dogs Attack : राघौगढ़ की साड़ा कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर घायल बच्चे को करीब 20 टांके लगे और गुना रेफर किया गया। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से रहवासी नाराज हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Nov 2026, 8:49 PM IST

Stray Dogs Attack

मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला (फोटो सोर्स: Chatgpt)

Guna News :मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ के अंतर्गत आने वाली साड़ा कॉलोनी में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले राघौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुना रेफर किया गया है।

बच्चे के सिर, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों में काटे जाने के गंभीर घाव आए हैं। परिजन के अनुसार, उपचार के दौरान उसे करीब 20 टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि, लगातार शिकायतों और शांति समिति की बैठक में मुद्दा उठाए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिसका खामियाजा आज इस मासूम बच्चे को भुगतना पड़ा है।

घर के पास खेल रहा था बालक, अचानक किया हमला

जानकारी के अनुसार, साड़ा कॉलोनी में रहने वाले डॉ. सुबोध कुमार का 6 वर्षीय बेटा संस्कार मंगलवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पीएनबी के नजदीक कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बालक की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों से छुड़ाया। गंभीर चोटें आने के कारण उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, गुना के निजी अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

शिकायतों के बाद भी नहीं बनी कार्ययोजना

रहवासियों का कहना है कि, कॉलोनी में कुत्तों के झुंड राहगीरों और बच्चों को दौड़ाते हैं। इससे बच्चों का अकेले बाहर निकलना और लोगों का पैदल आवागमन मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी आवारा कुत्तों को लाकर राघौगढ़ और साड़ा कॉलोनी क्षेत्र में छोड़े जाने की समस्या सामने आती रही है। इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा पूर्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित शिकायत दे चुके हैं। शांति समिति की बैठक में भी आवारा कुत्तों की समस्या उठाई गई थी। इसके बावजूद रहवासियों के अनुसार, अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ है।

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने पहुंचेंगे रहवासी

घटना के बाद रहवासियों ने नगर पालिका और प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने को मजबूर होंगे।