24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Burhanpur / महाराष्ट्र में बंधक थे एमपी के 18 मजदूर और 15 बच्चे, दो महीने से जबरन कराई जा रही थी मजदूरी

महाराष्ट्र में बंधक थे एमपी के 18 मजदूर और 15 बच्चे, दो महीने से जबरन कराई जा रही थी मजदूरी

Sugarcane Workers : महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गन्ना कटाई के नाम पर बंधक बनाए गए बुरहानपुर और खरगोन के 18 मजदूरों समेत 15 बच्चों को एमपी पुलिस ने मुक्त कराया। मजदूरी मांगने पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप है। आरोपी मौके से फरार हैं, पुलिस तलाश में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:23 PM IST

Sugarcane Workers

महाराष्ट्र में बंधन मजदूरों को वापस लाई एमपी पुलिस (फोटो सोर्स: Patrika)

MP News : गन्ना कटाई के नाम पर मध्य प्रदेश के दो अलग - अलग जिलों के मजदूरों को अच्छी कमाई का लालच देकर ले जाने और फिर बंधक बनाने का हैरान करनो वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम सांभरपुरा के 10 मजदूरों (05 महिला और 05 पुरुष) को महाराष्ट्र के जिला धाराशिव (उस्मानाबाद) में बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस ने स्थानीय प्रशासन की मदद से प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों और उनके बच्चों को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान खरगोन के 8 मजदूर (04 महिला और 04 पुरुष) उनके बच्चे भी बंधक थे। पुलिस ने उन्हें भी मुक्त कराया।

जानकारी अनुसार, आवेदक संजय पिता मोहनलाल, निवासी ग्राम सांभरपुरा, थाना शाहपुर, जिला बुरहानपुर द्वारा शिकायत की गई थी कि, ग्राम सांभरपुरा के 5 महिला एवं 05 पुरुष मजदूरों को करीब दो महीने पहले ठेकेदार जय सिंह बरेला, निवासी ग्राम खामनी, तहसील शाहपुर, जिला बुरहानपुर द्वारा गन्ना कटाई के काम के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर ले गए थे। वहां सभी मजदूरों को ठेकेदार नागेश्वर के सुपुर्द कर जय सिंह बरेला वापस बुरहानपुर आ गया। मजदूरों द्वारा करीब एक महीने तक अहमदनगर में गन्ना कटाई का काम किया। इसके बाद उन्हें जिला धाराशिव के परंडा इलाके के ग्राम सोनारी में गन्ना कटाई के काम में लगा दिया गया।

मजदूरी मांगी तो मारपीट, मोबाइल भी छीने

आरोप है कि, मजदूरों को अलग-अलग खेतों में काम कराया जा रहा था और पर्याप्त राशन भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। 2 महीने काम करने के बाद जब मजदूरों ने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो ठेकेदार ने उन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया। मजदूरों ने जब ठेकेदार के रवैय्ये का विरोध किया तो ठेकेदार के लोगों ने उनके साथ गाली - गलौज और मारपीट कर दी। यही नहीं, आरोप ये भी है कि, ठेकेदार द्वारा मजदूरों के पास मौजूद मोबाइल भी छीन लिये गए। इसके बाद मजदूरों से उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन काम कराया जा रहा था।

पुलिस और प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस ने टीम गठित कर मजदूरों की तलाश और मुक्ति के लिए जरूरी कार्रवाई शुरु की। थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा जिला धाराशिव (उस्मानाबाद), महाराष्ट्र की प्रशासनिक टीम के सहयोग से ग्राम सोनारी, थाना परंडा इलाके में कार्रवाई कर बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त कराया गया। फिलहाल, पुलिस द्वारा सभी मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया है। साथ ही, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।