24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Panna / पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, कुछ घंटे बाद पेड़ पर मिला पति का शव, पन्ना में हैरान करने वाली घटना

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, कुछ घंटे बाद पेड़ पर मिला पति का शव, पन्ना में हैरान करने वाली घटना

Panna Husband Wife Incident: पन्ना के ब्रिजपुर में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। कुछ घंटे बाद पति का शव पेड़ से लटका मिला। पत्नी अस्पताल में भर्ती है, जबकि पति की मौत के कारणों की पुलिस जांच जांच में जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Nov 2026, 5:13 PM IST

Panna Husband Wife Incident

बृजपुर थाना और मृतक (फोटो सोर्स: Patrika)

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना इलाके में आने वाले ग्राम पंचायत बड़गड़ी के मजरा हजारा में एक ही दिन में हुई दो घटनाओं ने पूरे गांव को स्तब्ध करके रख दिया है। बता दें कि, यहां सुबह पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। वारदात को अंजाम देने के कुछ घंटों बाद यानी दोपहर में पति का शव गांव के पीछे एक पेड़ पर लटका मिला। सुबह पत्नी पर जानलेवा हमला, फिर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के चलते गांव में सनसनी फैल गई है।

आपको बता दें कि, जिले के हजारा में रहने वाले सचेंद्र आदिवासी ने आज सुबह अपनी पत्नी सुनीता आदिवासी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बृजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। घायल महिला को तत्काल उपचार की जरूरत को देखते हुए डायल-112 आपातकालीन वाहन की सहायता से पन्ना जिला अस्पताल भेजा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने जांच शुरु की ही थी कि आ गई एक और खबर

पत्नी पर हमले के मामले में अभी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर इस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरु की ही गई थी कि, अचानक पुलिस को सूचना मिली कि, गांव के पीछे एक पेड़ पर युवक का शव लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पेड़ पर लटके शव की पहचान सचेंद्र आदिवासी के रूप में हुई। सुबह पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पति का कुछ ही घंटे बाद इस तरह शव मिलने से ग्रामीण भी हैरान रह गए। पुलिस ने मौके पर जरूरी कार्रवाई करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

गांव में फैली सनसनी

फिलहाल, पुलिस अब पत्नी पर हमले और उसके बाद पति की मौत के घटनाक्रम को जोड़कर विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है। फिलहाल, महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पति की मौत से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट रूप से सामने आ सकेंगी। एक ही परिवार से जुड़ी इन घटनाओं ने गांव में सनसनी फैला दी है।