21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Panna / पन्ना टाइगर रिजर्व के हाथी कैंप में छाई खुशियां, रोहिणी और केतकी का धूमधाम से मना पहला जन्मदिन

पन्ना टाइगर रिजर्व के हाथी कैंप में छाई खुशियां, रोहिणी और केतकी का धूमधाम से मना पहला जन्मदिन

Panna Tiger Reserve : पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता हाथी कैंप में जुड़वा हथिनियों रोहिणी और केतकी का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मां अनारकली ने केक काटा। अधिकारियों और ग्रामीणों ने दोनों नन्हीं हथिनियों को शुभकामनाएं दीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Nov 2026, 8:52 PM IST

Panna Tiger Reserve

मां अनारकली ने काटा जुड़वा बेटियों का केक (फोटो सोर्स: Patrika)

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाले पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता हाथी कैंप में शनिवार को खुशियों का अनोखा नजारा देखने को मिला। करीब चार दशक से वन्यजीव संरक्षण में योगदान दे रही हथिनी अनारकली की जुड़वा बेटियों रोहिणी और केतकी ने अपना पहला जन्मदिन पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर हाथी कैंप में उत्सव मनाया गया। दोनों नन्हीं हथिनियों के जन्मदिन पर विशेष केक तैयार किया गया, जिसे अतिथियों ने तालियों और शुभकामनाओं के बीच काटा। इसके बाद मां अनारकली और उसकी दोनों रोहणी और केतकी को केला, सेब, लड्डू और गुड़ सहित मनपसंद पकवान खिलाए गए।

कार्यक्रम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एल कृष्णमूर्ति, क्षेत्र संचालक नरेश सिंह यादव, कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ समेत वन विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत हिनौता के सरपंच, ईको विकास समिति के अध्यक्ष, महावत, वनकर्मी और ग्रामीण शामिल हुए। अनारकली ने अपनी सूंड उठाकर अतिथियों का अभिवादन किया। रोहिणी और केतकी का जन्म 21 नवंबर 2025 को हुआ था।

साढ़े तीन घंटे के अंतराल से हुआ था दो शावकों का जन्म

हथिनी अनारकली ने करीब साढ़े तीन घंटे के अंतराल में दो मादा शावकों को जन्म दिया था। पहली बच्ची का जन्म दोपहर 2:20 बजे खैरिया स्थल पर और दूसरी का शाम 5:50 बजे हिनौता हाथी कैंप में हुआ था। पन्ना टाइगर रिजर्व के इतिहास में ये पहला मौका था, जब किसी हथिनी ने जुड़वा शावकों को जन्म दिया। अब दोनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी मां के साथ हाथी दल में सभी की चहेती बन गई हैं। हाथियों में जुड़वा बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ माना जाता है।

57 साल की अनारकली का ये छठा प्रसव

हाथी विशेषज्ञ प्रो. रमन सुकुमार और अंतरराष्ट्रीय संस्था 'सेव द एलिफेंट्स' के अनुसार, कुल हाथी जन्मों में जुड़वा शावकों का अनुपात करीब एक फीसदी या उससे भी कम है। हाथियों का गर्भकाल करीब 18 से 22 महीने का होता है। हथिनी के लिए एक साथ दो शावकों का पालन-पोषण करना भी चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में दोनों का स्वस्थ रहते हुए पहला वर्ष पूरा करना विशेष उपलब्धि है। 57 वर्षीय ह​थिनी अनारकली का ये छठा प्रसव था। वन्यप्राणी चिकित्सकों, महावतों और हाथी प्रबंधन दल की निरंतर निगरानी एवं देखभाल ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

4 दशकों से कर रही है बाघों की निगरानी

अनारकली को वर्ष 1986 में सोनपुर मेले से पन्ना लाया गया था। करीब 4 दशकों से वो बाघों की निगरानी, वन गश्ती और रेस्क्यू कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व के हाथी दल की संख्या 21 हो गई थी। जन्मदिन समारोह में अधिकारियों ने हाथियों की देखभाल करने वाले वन अमले और महावतों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, हाथी सिर्फ वन विभाग के सहयोगी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं। आयोजन में ग्रामीणों की भागीदारी ने वन विभाग और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर तालमेल की तस्वीर भी पेश की।