Panna Auto Driver Finds Diamond: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हीरों की तलाश में किस्मत आजमाने वाले एक ऑटो चालक की किस्मत चमक गई। ऑटो चलाकर परिवार का गुजर-बसर करने वाले सोनू रैकवार को अपनी पहली ही खदान में 3.17 कैरेट का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। सोनू ने महज 15 दिन पहले ही रानीपुर क्षेत्र में हीरे की खदान शुरू की थी। इतनी कम अवधि में बेशकीमती हीरा मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।