21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / News Bulletin / जबलपुर में अचानक बदला मौसम, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

जबलपुर में अचानक बदला मौसम, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Update : जबलपुर में रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद बादल छंटेंगे और ठंड बढ़ेगी। भेड़ाघाट, बरगी और धुआंधार घूमने के लिए मौसम अनुकूल रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Nov 2026, 7:36 PM IST

Weather Update

भेड़ाघाट का दृष्य (फोटो सोर्स: Patrika File)

Jabalpur News:मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दो दिनों से लगातार गिरते तापमान के बीच आज कईजगहों पर बादलों ने डेरा जमाया और देखते ही देखते रिमझिम फुहारों का दौर शुरु हो गया। बताया जा रहा है कि, अधिकतर इलाकों में तो हल्की फुहारे ही पड़ीं पर कहीं कहीं तेज बारिश भी दर्ज हुई है। हालांकि, इस बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि, आगामी एक-दो दिन में ये बादल फिर से छट जाएंगे और इसके बाद फिर ठंड का असर बढ़ेगा। नवंबर के आखिरी दिनों में जिलेभर में ठंड के साथ सुहानी धूप से खुशनुमा मौसम देखने को मिलेगा।

हालांकि, हल्की ठंड के साथ बारिशक फिहारें, मौसम का ये अंदाज न सिर्फ आम जनजीवन के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी बेहद खास है। जिले के सबसे बड़े पर्यटल स्थल भेड़ाघाट के संगमरमरी सौंदर्य से लेकर बरगी बांध और मदन महल की पहाड़ियों तक ओर आस-पास के कान्हा, पेंच समेत अन्य प्राकृतिक स्थलों का नजारों का आनंद लेने के लिए भी इस मौसम को बेहद खास माना जाता है। यही कारण है कि, मौसम बदलते ही इन प्रयटन क्षेत्रों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है।

क्या कहता है मौसम विभाग

जिले के मौजूदा मौसम को मद्देनजर रखते हुए विभाग का कहना है कि, आगामी दो दिन क्षेत्र में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दो दिन बाद से मौसम की रंगत बदलना शुरु होगी। ऐसे में सुबह की सैर, खुले वातावरण में समय बिताने और पर्यटन स्थलों की सैर के लिए आगामी दिनों में अनुकूल परिस्थितियां देखने को मिलेंगी।

पर्यटकों के लिए खास समय

मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पर्यटकों के लिए ये समय खास है। धुआंधार जलप्रपात, संगमरमर की चट्टानों के बीच नौका विहार, बरगी के शांत जलक्षेत्र और शहर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण मौसम के आनंद को दोगुना कर सकता है। कुल मिलाकर, नवंबर का ये खुशनुमा मौसम जबलपुर को सुकून, सैर-सपाटे और प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए आकर्षक बना रहा है।