21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / Chhindwara Crime: दोस्त पहुंचा तो बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिला व्यापारी, परिजन का नहीं उठा रहा था फोन

Chhindwara Crime: दोस्त पहुंचा तो बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिला व्यापारी, परिजन का नहीं उठा रहा था फोन

Shopkeeper Found Dead: परिजनों ने कई बार फोन किया लेकिन व्यापारी ने रिसीव नहीं किया तो दोस्त को दी सूचना, कटनी का रहने वाला था मृतक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 Nov 2026, 6:29 PM IST

chhindwara death

shopkeeper found dead inside closed shop, मृतक व्यापारी श्रीकांत पासेबंद की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

Chhindwara Shopkeeper Found Dead: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में इमलीखेड़ा क्षेत्र में एक बंद दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी कटनी का रहने वाला था और छिंदवाड़ा में बीज भंडार, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान संचालित करता था। कटनी में रहने वाले परिजन उसे कॉल कर रहे थे लेकिन वो फोन रिसीव नहीं कर रहा था। परिजनों ने व्यापारी के दोस्त को सूचना दी, जिसके बाद दोस्त मौके पर पहुंचा तो दुकान के पीछे के कमरे में व्यापारी का शव देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

बंद दुकान के पीछे के कमरे में मिला शव

मृतक व्यापारी की पहचान श्रीकांत पासेबंद (38) के रुप में हुई है। श्रीकांत मूल रूप से कटनी के रहने वाले थे और छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा में किराए की दुकान संचालित करते थे। शनिवार को कटनी में रहने वाले परिजन श्रीकांत को कॉल कर रहे थे, लेकिन श्रीकांत ने जब कॉल रिसीव नहीं किया तो परिजनों ने एक पुराने दोस्त को सूचना दी। दोस्त मौके पर पहुंचा और आसपड़ोस के लोगों की मदद से बंद दुकान का शटर उठाकर अंदर पहुंचा तो दुकान के पीछे बने कमरे में श्रीकांत को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कोई नोट नहीं मिला है।

कटनी से पहुंचे परिजन

घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी जिसके बाद कटनी से परिजन छिंदवाड़ा पहुंचे। बताया जा रहा है कि व्यापारी श्रीकांत दो-तीन दिन पहले ही कटनी से वापस लौटे थे। उन्होंने अपनी जान क्यों दी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।