Chhindwara News : भोपाल लोकायुक्त पुलिस की दो टीमों ने शनिवार सुबह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा के मध्य प्रदेश के ही छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित सरकारी आवासों पर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई को लेकर सामने आ रहे अपडेट के अनुसार, अबतक 23 लाख नकद, करीब 700 ग्राम सोने के जेवरात और होटल-रिसॉर्ट से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। टीम द्वारा दोनों ठिकानों पर सुबह 7 बजे से कार्रवाई की रही है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर की गई है।