10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांढुर्ना डकैती कांड: 75 की उम्र में लुटेरों से भिड़ गए थे सराफा व्यापारी, सीसीटीवी फुटेज से खुला बड़ा राज

Pandhurna Vinay Jewellers Dacoity: पांढुर्ना के गुजरी बाजार स्थित विनय ज्वेलर्स का मामला, वारदात सीसीटीवी में कैद, शहर में दहशत का माहौल...।
2 min read
Google source verification
Pandhurna Dacoity News

Pandhurna Dacoity News- पांढुर्ना में हुई डकैती के बाद शनिवार को दिनभर सराफा व्यापारी के घर पर मिलने-जुलने वालों का तांता लगा रहा। (फोटो पत्रिका)

Pandhurna Vinay Jewellers Dacoity- छिंदवाड़ा के पड़ोसी जिले पांढुर्ना में रात के सन्नाटे में जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा था, तब गुजरी बाजार स्थित 'विनय ज्वेलर्स' की शटर और ग्रिल टूटने की आवाज से 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी राजेश खरवड़े की आंख खुली। सामने बोरे में जीवनभर की मेहनत की कमाई समेटते आधे दर्जन से अधिक नकाबपोश लुटेरे खड़े थे। उम्र के इस पड़ाव पर जहां लोग हथियार लेकर खड़े डकैतों के आगे खौफ से कांप उठते हैं, वहीं राजेश खरवड़े ने जान की परवाह किए बगैर डकैतों पर टूट पड़े। हालांकि, खुद को घिरता देख बेखौफ बदमाशों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया और करोड़ों के जेवरात बोरे में रफुचक्कर हो गए।

पांढुर्ना शहर के गुजरी बाजार में स्थित विनय ज्वेलर्स में डकैती की घटना हुई है। सीसीटीवी में कैद हुई इस खौफनाक वारदात ने 75 साल के बुजुर्ग की हिम्मत को उजागर किया है, वहीं आधी रात को बेखौफ घूमते गिरोहों को लेकर पांढुर्ना की कानून-व्यवस्था और गश्त प्रणाली पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

शुकवार-शनिवार की दरम्यानी रात लगभग डेढ़ बजे बाइक पर आए छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। विनय ज्वेलर्स का शटर का ताला तोड़कर डकैतों ने अंदर लगी ग्रील भी तोड़ दी थी। इसके बाद दुकान के अंदर चले गए और सोने-चांदी के आभूषण समेटने लगे। चोरों की आवाज से जागे ज्वेलर्स संचालक राजेश खरवडे (75) ने आवाज लगाई और विरोध करने लगे तो बदमाशों ने उनके साथ झूमाझटकी की। बदमाशों से अकेले ही भिड़ गए और जोर-जोर से आवाज देने लगे, जिस पर डकैतों ने सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जब तक महंगे आभूषण बोरी में भर चुके बदमाश मौका पाकर भागने में सफल हो गए।

करोड़ों की डकैती का दावा

घटना के बाद सूचना पर पांढुर्ना पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुकान में कितने की चोरी हुई इस आंकलन अभी लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक के घायल होने पर उनका पुत्र उन्हें लेकर नागपुर पहुंचा है, जिसके कारण अभी सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। बदमाश बोरे में सामान लेकर फरार हुए, जिससे यह अंदाजा है कि यह डकैती करोड़ों की हो सकती है।

सीसीटीवी में कैद 5 बदमाश

पांढुर्ना एसडीओपी बृजेश भार्गव ने बताया कि 5 बदमाश सीसीटीवी में दिखाई दे रहे है। कुछ बदमाश बाहर गलियों में छिपकर नजर रख रहे थे। इनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी और टोल नाके पर छानबीन शुरू कर आरोपियों की घरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर सुराग जुटाने में जुट गए है। पांढुर्ना की एसपी विदिता धनखड़ के बताया कि प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे है जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।