21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में 10 माह बाद भी शुरु नहीं हो पाई सोनाग्राफी, मरीज हो रहे परेशान

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में 10 माह बाद भी शुरु नहीं हो पाई सोनाग्राफी, मरीज हो रहे परेशान

जिला प्रशासन, अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सोनोग्राफी सेंटर शुरु करने में रहा अब तक फेल, गर्भवती महिलाओं की सिर्फ इमरजेंसी में गायनिक वार्ड में जांच, सामान्य सोनोग्राफी के लिए दिखा दिया बाहर का रास्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Jitendra Singh Rajput

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:30 PM IST

jila asptaal

jila asptaal

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा पिछले दस माह से ठप पड़ी है, जिससे मरीज लगातार परेशान हो रहे हैं। जिला प्रशासन, अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सोनोग्राफी सेंटर को फिर से शुरू करने में अब तक पूर्णत: विफल रहा है। इस निष्क्रियता का सबसे अधिक खामियाजा उन सैकड़ों मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें आवश्यक जांच के लिए भटखनापड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह स्थिति और भी गंभीर है। अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी केवल आपातकालीन स्थिति में ही गायनिक वार्ड में की जाती है। सामान्य सोनोग्राफी या अन्य किसी भी प्रकार की सोनोग्राफी के लिए उन्हें अस्पताल के बाहर निजी केंद्रों का रुख करने के लिए मजबूर किया जाता है। इसका सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें महंगी दरों पर बाहर जांच करानी पड़ रही है। जिला अस्पताल के ठीक सामने स्थित निजी सोनोग्राफी सेंटरों का व्यापार इस स्थिति का लाभ उठाकर खूब फल-फूल रहा है।

प्राइवेट सेंटरों के दलाल अस्पताल में सक्रिय

सोनोग्राफी सेवा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को महंगे निजी सेंटरों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल के कर्मचारी ही मरीजों को इन निजी सोनोग्राफी सेंटरों तक पहुंचा रहे हैं और कमीशन कमा रहे हैं। जिला अस्पताल के सामने स्थित सेंटरों के दलाल जिला अस्पताल के सोनोग्राफी सेंटर के आसपास मौजूद रहते है जो मरीजों को बाहर तक साथ में ले जा रहे है।

आउटसोर्स पर शुरु करने की तैयारी

एमआरई मशीन को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आउटसोर्स के माध्यम से संचालित किया जा रहा है ऐसे में सोनोग्राफी मशीन को भी आउटसोर्स में देन की तैयारी चल रही है। लेकिन आउटसोर्स कंपनी को अगर ठेका दिया जाएगा तो सोनोग्राफी कराने के मिली मरीजों को शुल्क चुकाना होगा जो अब तक निशुल्क हुआ करता था। जिम्मेदार अधिकारियों का मानना है कि जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से इस व्यवस्था पर अभी विचार चल रहा है।

इन बीमारियों में मरीज को आवश्यकता पड़ती है सोनोग्राफी जांच की, प्रतिदिन 200 मरीज प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर से करा रहे जांच

01. पेट और पाचन तंत्र की समस्याएं

पेट दर्द, फैटी लिवर, लिवर की सूजन या सिरोसिस, पित्ताशय की पथरी (गॉलब्लैडर स्टोन), पैंक्रियास और आंतों की समस्याएं या पेट में पानी भरना।

02.किडनी और मूत्र मार्ग की बीमारियां

किडनी स्टोन, किडनी में सूजन या संक्रमण, सिस्ट और पेशाब से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए।

03. गर्भावस्था और महिला रोग

गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति व विकास देखने, ओवरी सिस्ट, गर्भाशय की गांठ (फाइब्रॉइड) और पीसीओडी जैसी समस्याओं के लिए।

04. थायरॉइड और गर्दन की गांठें

थायरॉइड ग्रंथि में सूजन, गांठ (नोड्यूल) या गर्दन की ग्रंथियों की जांच के लिए।

05. हृदय और रक्त वाहिकाएं

इकोकार्डियोग्राम के जरिए दिल के वाल्व व पंपिंग क्षमता देखने और डॉप्लर अल्ट्रासाउंड से रक्त प्रवाह या रुकावट (ब्लॉकेज, क्लॉट) का पता लगाने के लिए।

06 स्तन और अन्य गांठें या चोट

स्तन की गांठ या सिस्ट, मांसपेशियों या जोड़ों में चोट व सूजन, तथा शरीर में किसी असामान्य गांठ या ट्यूमर की शुरुआती जांच के लिए।

इनका कहना है।

रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए जिला प्रशासन तथा अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार पत्राचार किया जा चुका है लेकिन वर्तमान में पदस्थापना नहीं हो पाई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहा है।

डॉ कंचन दुबे, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, छिंदवाड़ा।