15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांगीवाड़ा बैंक में चोरी के प्रयास के तीन आरोपी पकड़ाए, दीपावली की सुबह ताला तोड़ घुसे थे बैंक में, सायरन बजा तो भाग निकले

देहात पुलिस ने किया मामले का खुलासा, आरोपियों पर पूर्व में भी दर्ज है चोरी के मामले, फरार एक आरोपी को पकड़ने टीम की गई रवाना, पहले की रैकी फिर दीपावली की सुबह 4.18 बजे का समय चुना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Jitendra Singh Rajput

•

Updated: 15 Nov 2026, 1:07 PM IST

dehat police

dehat police

छिंदवाड़ा। देहात पुलिस ने गांगीवाड़ा के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई चोरी के प्रयास मामले का खुलासा करते हुए दो युवक और नाबालिग को पकड़ा है जबकि एक फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज है। आठ नवंबर 2026 को बैंक प्रबंधक सोनल इंदल भावे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दीपावली की सुबह 4.18 बजे बैंक के सायरन अलार्म का कॉल आया। तत्काल बैंक कर्मचारी दुर्गेश और अन्य लोगों को गांगीवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक भेजा गया, जहां बैंक का शटर खुला था और ताले तथा सीसीटीवी टूटे पड़े थे। प्रबंधक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

घटना के बाद देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने एक विशेष टीम गठित कि जो आरोपियों की पतासाजी व साक्ष्य जुटाने में जुट गई। टीम ने मुखबिर तंत्र मजबूत कर सीसीटीवी फुटेज, भौतिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट के आधार पर 13 नवंबर 2026 को दो युवक और नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक गांगीवाड़ा में घुसकर अपराध करना स्वीकार किया। फरार चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अल्ताफ (19) पिता बशीर कुरैशी निवासी अली नगर थाना कोतवाली और आदर्श (19) पिता मुकेश बोहद (19) निवासी पातालेश्वर कुंडीपुरा शामिल हैं। आरोपी अल्ताफ व आदर्श के खिलाफ कोतवाली तथा देहात थाने में चोरी का मामले दर्ज है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार, एक बाइक जब्त की है।

अल्ताफ ने रची थी चोरी की साजिश

देहात पुलिस ने जिस चोर गिरोह को पकड़ा है, जिसका मास्टर माइंड अल्ताफ कुरेशी है जिसने ही बैंक में चोरी करने की कार्ययोजना बनाई थी। पहले रैकी की गई तथा बाद में दीपावली के सुबह का समय चुना गया। शटर का ताला तोड़ा तथा बैंक के अंदर औजार लेकर प्रवेश किया था। लॉकर की तिजोरी तोडऩे का प्रयास किया तभी सायरन बजने से चारों आरोपी बैंक से निकलकर भाग गए।

इस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

इस गिरोह को पकडऩे वाली टीम में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, फिंगर प्रिंट निरीक्षक सत्येंद्र बघेल, एसआई नरेंद्र उपाध्याय, एएसआई संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक सौरभ बघेल, सूरज सिंह चौहान, शेर सिंह रघुवंशी, सैनिक दयाराम, सायबर सेल प्रधान आरक्षक नितिन ठाकुर, आदित्य रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही है।