
nakul nath chhindwara police 72 hour ultimatum, नकुलनाथ की फाइल फोटो (Source-Nakul Nath Facebook Page)
Chhindwara Nakul Nath Ultimatum: पूर्व सांसद कमलनाथ ने छिंदवाड़ा पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट से जुड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पूर्व सांसद नकुलनाथ खुद पीड़ित कार्यकर्ता व कांग्रेस नेताओं के साथ एएसपी आशीष खरे से मुलाकात कर शिकायत की है। इतना ही नहीं नकुलनाथ ने साफ कहा है कि कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता अकेला नहीं है, कार्यकर्ता के सम्मान में मैं खुद और पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं।
नकुलनाथ ने एएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बलराम श्रीवास छिंदवाड़ा में हुई पार्टी की बैठक के बाद हर्रई लौटकर आए। रात करीब 10 बजे जब बलराम अपने घर जा रहे थे तभी महन के सामने दो बाइक पर आए कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ा और महल में ले जाकर मोबाइल छीनकर मारपीट की। पीड़ित बलराम के मुताबिक आरोपियों में से एक अंशु सोनी था जो कि अमरवाड़ा भाजपा विधायक कमलेश साथ का कर्मचारी है। नकुलनाथ ने एएसपी को शिकायत करते हुए चेतावनी दी है कि अगर 72 घंटे के अंदर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को सीएम और विधानसभा तक उठाया जाएगा।
नकुलनाथ ने कहा है कि छिंदवाड़ा में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही यह घटना जिले में हो रहे आदिवासी भाइयों पर अत्याचार के साथ पुलिस और प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। सत्ता के अहंकार में बैठे लोग यह बात अच्छी तरह समझ लें कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता अकेला नहीं है। पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई में मैं स्वयं और कांग्रेस पार्टी के सभी साथी पूरी मजबूती से उसके साथ खड़े हैं। हम अन्याय के सामने झुकने वाले नहीं हैं। सत्ता का अहंकार हो या किसी भी तरह की गुंडागर्दी, उसका जवाब जरूरी दिया जाएगा। कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
Updated on:
19 Oct 2026 04:08 pm
Published on:
19 Oct 2026 04:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
