21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Shajapur / Shajapur Wedding Dispute: फेरों के बाद बिगड़ी बात, पिता ने किया बेटी को विदा करने से इनकार

Shajapur Wedding Dispute: फेरों के बाद बिगड़ी बात, पिता ने किया बेटी को विदा करने से इनकार

Wedding Dispute: दूल्हा और दुल्हन पक्ष दोनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, शाम को दूल्हे पक्ष ने रखा है रिसेप्शन का कार्यक्रम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 Nov 2026, 4:44 PM IST

Shajapur Wedding Dispute

wedding dispute bride family refuses vidai after marriage, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Shajapur Wedding Dispute: मध्यप्रदेश के शाजापुर में देव उठनी ग्यारस पर हुई एक शादी के बाद वर और वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से इनकार कर दिया। वर पक्ष का कहना है कि शनिवार को उन्होंने उज्जैन में रिसेप्शन रखा है जिसमें 1 से डेढ़ हजार लोगों को बुलाया गया है। खाना तैयार हो चुका है और अब लड़की वाले दुल्हन को विदा नहीं कर रहे हैं। वही लड़की पक्ष ने पुलिस में दूल्हा पक्ष के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज कराई है।

बेटी को विदा करने से पिता का इनकार

शुक्रवार 20 नवंबर को उज्जैन के रहने वाले अनुराग यादव की शादी शाजापुर की रहने वाली योगिता के साथ हुई थी। शाजापुर में गैस गोडाउन रोड पर शादी की रस्में हुईं, लेकिन शाम को विदाई से पहले वर और वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन योगिता के पिता ने बेटी को विदा करने से इनकार कर दिया। विदाई से ठीक पहले हुए विवाद के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष दोनों की तरफ से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं दूल्हा अनुराग यादव दुल्हन को अपने साथ ले जाने के लिए शनिवार सुबह तक शाजापुर में ही डेरा जमाए रहा। वर पक्ष का कहना है कि उन्होंने शनिवार शाम को उज्जैन में रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा है, जिसकी तैयारियां हो चुकी हैं। अगर दुल्हन की विदाई नहीं हुई तो उनकी काफी बदनामी होगी।

दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा पक्ष 100 साड़ी और 100 जोड़ी कपड़े देने के लिए दबाव बना रहा था, दुल्हन के पिता की चाय की छोटी सी दुकान है और उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो दूल्हा पक्ष की मांग पूरी कर पाते। उन्होंने दूल्हा पक्ष की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो दूल्हा पक्ष विवाद और गाली-गलौच करने लगा और मारपीट भी की। वहीं दूल्हा पक्ष का कहना है कि जूता चुराई में दुल्हन का भाई 25 हजार रुपये मांग रहा था। जब इतने पैसे देने स मना किया तो विवाद हो गया और दुल्हन के पिता ने बेटी को विदा करने से इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष ने पुलिस पर भी शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया है।