Digvijaya Singh : पूर्व दिग्विजय सिंह ने रविवार को शाजापुर में मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में पूजा कर यात्रा प्रारंभ की। उनकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का छठवां दिन है। दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह भी यात्रा में शामिल हैं। कई जगह पर उन्होंने महिलाओं से चर्चा की। मंदिर के स्वरूप की झांकी, श्रीराम के जयकारों के साथ चल रही यात्रा-यात्रा में मंदिर स्वरूप की झांकी शामिल है। डीजे पर लगातार श्रीराम के जयकारे चल रहे हैं। रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, एक हाथ से लाठी टेक और दूसरे हाथ में एक युवक का हाथ थामकर चलते नजर आए। उनकी यात्रा में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ा है।