किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक के अनुसार, 'बलराम कृषि महोत्सव' के दौरान कृषि एवं कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही निजी कृषि आदान संस्थानों एवं कृषि उपकरण निर्माताओं द्वारा भी अपने स्टॉल स्थापित कर नवीन तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों, बीज, उर्वरक, जैविक उत्पाद एवं अन्य कृषि नवाचारों का प्रदर्शन किया जा रहा है।