24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Shajapur / एक साल पहले हुई थी शादी, 70 रुपए के लिए चली गई प्रदीप की जान, शुजालपुर में चक्काजाम

एक साल पहले हुई थी शादी, 70 रुपए के लिए चली गई प्रदीप की जान, शुजालपुर में चक्काजाम

Shujalpur toll manager death: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में टोल शुल्क को लेकर हुआ विवाद मैनेजर प्रदीप मीणा (Pradeep Meena) की मृत्यु का कारण बन गया। पिकअप की टक्कर से मैनेजर की मौत के बाद कर्मचारियों ने हाईवे जाम कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 24 Nov 2026, 1:43 PM IST

shujalpur toll manager death 70 rupees dispute pradeep meena

Shujalpur toll manager death: 70 रुपए के लिए चली गई प्रदीप की जान (फोटो सोर्स- Patrika)

Shujalpur toll manager death: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में मंगलवार को टोल मैनेजर की मौत को लेकर सड़क पर विरोध देखने को मिला। शुजालपुर-अकोदिया मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर शुल्क को लेकर हुए विवाद में पिकअप की टक्कर से 26 वर्षीय मैनेजर प्रदीप मीणा (Pradeep Meena) की मौत के बाद टोल कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। टोल के पास विरोध बढ़ता देख एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चक्काजाम कर रहे टोल कर्मियों को आश्वासन देने की कोशिश कर रहे है।चक्काजाम के कारण रास्ते पर जाम लगना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रदीप की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

टोल शुल्क को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6:45 बजे खाली लोडिंग पिकअप टोल प्लाजा पहुंची थी। व्यावसायिक वाहन होने के कारण कर्मचारियों ने चालक से 70 रुपए टोल शुल्क मांगा। इसी बात पर विवाद होने के दौरान चालक ने पिकअप आगे बढ़ाते हुए मैनेजर प्रदीप मीणा को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल प्रदीप को शुजालपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने वाहन मालिक को किया राउंडअप

प्रत्यक्षदर्शी टोलकर्मी कृष्णा मिश्रा के अनुसार शुल्क मांगने पर चालक ने पिकअप आगे बढ़ाकर प्रदीप को टक्कर मार दी थी। बताया जा रहा है कि घटना में प्रयुक्त पिकअप सारंगपुर निवासी व्यक्ति की है। पुलिस ने वाहन मालिक को राउंडअप कर लिया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले में अकोदिया पुलिस जांच कर रही है। टोल कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

2025 में हुई थी शादी, कमाने वाला घर में अकेला था प्रदीप

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप मीणा (26) की शादी एक साल पहले साल 2025 में हुई थी। वह अपने घर में कमाने वाला एकलौता व्यक्ति था। परिवार के खर्च की जिम्मेदारी प्रदीप पर ही थी। अब उसके चले जाने के बाद परिवार पर आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। इसी को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रदीप के परिवार को मुआवजा राशि देने की गुहार लगाई है। उनकी मांग की कंपनी की तरफ से मृतक के घर वालों को 50 लाख तक का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि जब तक आरोपी वाहन चालक, वाहन मालिक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।