10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी बीजेपी के पूर्व विधायक का निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

Radharaman Bhargava Pass Away : विदिशा की सिरोंज सीट से विधायक रह चुके भाजपा के नेता राधारमण भार्गव का निधन हो गया है, जिससे प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है।
2 min read
Google source verification
Radharaman Bhargava Pass Away

पूर्व विधायक राधारमण भार्गव की जीवित अवस्था की तस्वीर(फोटो सोर्स: @DrMohanYadav51)

MP News :मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता राधारमण भार्गव का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

वरिष्ठ नेता राधारमण भार्गव के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, 'लोकतंत्र सेनानी, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधारमण जी भार्गव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

आपातकाल के कठिन दौर में जेल की यातनाएं सहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले श्रद्धेय भार्गव जी का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'

हेमंत खंडेलवाल ने जताया दुख

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राधारमण भार्गव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि, 'लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व विधायक राधारमण भार्गव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को दुःख की इस घड़ी में संबल दें। ॐ शांति!'

कांग्रेस नेता शशांक भार्गव ने दी जानकारी

सिरोंज से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता शशांक भार्गव ने अपने चाचा राधारमन भार्गव के निधन की जानकारी देते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया कि, 'शोक संदेश। सिरोंज के पूर्व विधायक राधा रमन जी भार्गव, राहुल भार्गव, राकेश भार्गव के पूज्य पिताजी, श्याम बिहारी भार्गव, श्रीकृष्ण लाल भार्गव के बड़े भाई और मेरे चाचा जी का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। अंतिम यात्रा शाम 04 बजे निज निवास रामद्वारा विदिशा से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। ॐ शांति।'

खबर अपडेट हो रही है…