19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Vidisha / Vidisha : मासूम से दरिंदगी के आरोपी के पूरे मकान पर चलेगा बुलडोजर! सिर्फ 72 घंटे की आखिरी मोहलत

Vidisha : मासूम से दरिंदगी के आरोपी के पूरे मकान पर चलेगा बुलडोजर! सिर्फ 72 घंटे की आखिरी मोहलत

Accused House Demolition : दुष्कर्म के आरोपी का मकान गिराने के लिए तीसरा नोटिस जारी कर 72 घंटे की मोहलत दी जाएगी। फिर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। विदिशा नगर पालिका परिषद की बैठक के दौरान महज 4 मिनट में फैसला हुआ। अध्यक्ष के प्रस्ताव पर पार्षदों ने मेज थपथपाकर सहमति जताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Nov 2026, 7:49 PM IST

Accused House Demolition

विदिशा नगर पालिका परिषद की बैठक (फोटो सोर्स: Patrika)

Vidisha News : मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में 9 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के पूरे मकान को जमीदोज करने की कार्रवाई तीन दिन में शुरू हो सकती है। नगर पालिका परिषद की बैठक में गुरुवार को मकान गिराने के लिए तीसरा नोटिस जारी करने पर फैसला हुआ है। नोटिस के जरिए 72 घंटे का अंतिम समय दिया जाएगा। इस अवधि में अगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता तो नगर पालिका पूरे मकान पर बुलडोजर कार्रवाई कर उसे ध्वस्त करेगा। नपा अध्यक्ष प्रीति शर्मा के प्रस्ताव पर परिषद में महज 4 मिनट में ये फैसला लिया है। प्रस्ताव के समर्थन में पार्षदों ने मेज थपथपाकर अपनी सहमति दर्ज कराई है।

नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ और एई आर.के वर्मा ने बैठक में परिषद सदस्यों को बताया कि, संबंधित मकान को अवैध निर्माण बताते हुए पार्षद नवीन दांगी की शिकायत पर पहले ही दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें क्रमश: 30 दिन और 15 दिन की मोहलत दी गई थी। इसके बाद अब तीसरा नोटिस जारी कर 72 घंटे का आखिरी मौका दिया गया है। अब इसपर संतोषजनक जवाब न मिलने पर आरोपी का मकान ध्वस्त किया जाएगा।

दुष्कर्म के आरोपी का है मकान

गौरतलब है कि, संबंधित मकान 6वीं कज्ञा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी चंदू खान उर्फ चांद मियां का है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को बीते सोमवार को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। आरोपी पर रविवार की दोपहर नाबालिग से दरिंदगी करने का आरोप है।

दावा- नजूल की जमीन पर बना है मकान

परिषद की बैठक में शामिल हुए विधायक मुकेश टंडन ने बैठक के बाद बताया कि, संबंधित मकान 30 बाई 27 फीट जमीन पर बना है। साथ ही, पूरा निर्माण ही अवैध है। जमीन नजूल की है। इसके अलावा मकान में नियम-कायदों को ताक पर रखकर आरा मशीन संचालित की जा रही है। रहवासी इलाके में इस तरह की औद्योगिक गतिविधि भी नियमों के खिलाफ है। पार्षद की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है, लेकिन अध्यक्ष ने परिषद में मंजूरी लेना जरूरी समझा।

'वंदे मातरम..' का नहीं कर सके गायन

परिषद की बैठक शुरू होने से पहले वंदे मातरम का गायन किया गया। शुरुआत में तो पूरे जोश के साथ गायन शुरू हुआ, लेकिन कुछ पंक्तियों के बाद ज्यादातर की आवाज बंद हो गई। आखिरकार ये हुआ कि, सिर्फ दो से तीन लोगों ने ही गीत को पूरा किया। ये हाल तब था, जबकि पूरा गीत लिखित रूप से सबके सामने रखा हुआ था। बैठक में इसे लेकर भी कुछ सदस्य हंसी का पात्र रहे।