11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया का निधन, इन्हीं के कार्यकाल में एमपी में बनी थी कमलनाथ सरकार

Deepak Babaria Pass Away : कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपर बाबरिया का निधन हो गया है। एमपी कांग्रेस के कई नेताओं ने इसपर दुख व्यक्त किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Oct 2026, 2:55 PM IST

Deepak Babaria Pass Away

दीपक बाबरिया के जीवित अवस्था की तस्वीर (फोटो सोर्स: @jitupatwari)

MP News :मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन हो गया है, जिसके चलते देशभर के साथ - साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी शोक की लहर है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

जीतू पटवारी ने जताया दुख

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करत् हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है! कांग्रेस की परंपरा, संस्कार और विचार को विस्तार देने के लिए आपके अनुकरणीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा! बाबा महाकाल से प्रार्थना है उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें! मित्रों और परिवारजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति भी प्रदान करें! ओम शांति..।

उमंग सिंधार ने जताया दुख

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

कमलनाथ ने व्यक्त किया दुख

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता कमलनाथ ने दीपक बाबरिया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि, 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी रहे दीपक बावरिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। ओम शांति।'

दिग्विजय सिंह ने व्यक्त किया शोक

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि, 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी रहे दीपक बावरिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। ओम शांति।'

एमपी कांग्रेस ने किया पोस्ट

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए दीपक बाबरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पोस्ट में लिखा गया कि, 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि..।'

कमलनाथ सरकार बनाने में रही अहम भूमिका

बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभालने वाले दीपक बाबरिया को साल 2017 में मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। 9 सितंबर 2017 को उन्हें मध्य प्रदेश का एआईसीसी महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया। उस वक्त एमपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही थी। 2018 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए। उनके प्रभारी रहते कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े से कम सीटें जीतने के बावजूद अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाई। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। 2020 में मध्य प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा दिया। मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद बाबरिया ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार किया था।