10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: बस्ते लेकर स्कूल जा रही थीं चार छात्राएं, रास्ते में थम गईं दो की सांसें

Damoh Bus Accident-दमोह के अभाना में शनिवार को सुबह बस ने चार स्कूली छात्राओं को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया...। इनमें से दो छात्राओं की मौत की सूचना है...। दो घायल है...।
2 min read
Google source verification

दमोह

•

image

Manish Gite

•

Oct 10, 2026

Damoh Bus Accident

Damoh Bus Accident- हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया। (फोटो पत्रिका)

Damoh Bus Accident- मध्यप्रदेश के दमोह में शनिवार को सुबह हुए भीषण हादसे में चार स्कूली छात्राओं के ऊपर आफत आ गई। यह छात्राएं बस्ते लेकर साइकिल से स्कूल जा रही थी। अचानक जबलपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने चारों को रौंद दिया। इस घटना में दो छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत की सूचना आई है। जबकि दो अन्य छात्राओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कलेक्टर और क्षेत्रीय विधायक भी अस्पताल पहुंच गए हैं। अभाना में हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया। कई वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं।

जबलपुर रोड पर अभाना गांव में सुबह 9.30 बजे हुई। दमोह में चार छात्राएं साइकिल से जा रही थीं। सभी छात्राएं ग्राम इमलिया की रहने वाली थीं। अभाना में कोचिंग के बाद प्राइवेट स्कूल में पढ़ने के लिए जाती थी। जब छात्राएं जा रही थीं, तभी नाजिश कंपनी की बस दमोह से होती हुई जबलपुर के लिए रवाना हो रही थी। तभी साइकिल से स्कूल जा रही चारों छात्राओं को टक्कर मार दी। स घटना में दो छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो छात्राओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रताप नारायण और पूर्व मंत्री जयंत मलैया अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और उनके उपचार की व्यवस्था कराई।

टाइमिंग के कारण स्पीड में थी बसें

बताया जा रहा है कि टाइमिंग मिलाने के कारण बस की रफ्तार तेज थी। बस चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और छात्राओं को रोंदते हुए बस आगे बढ़ गई। इस घटना के बाद वाहन चालक बस को छोड़कर फरार हो गया है। नोहटा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ड्राइवर की तलाश में भी नाकेबंदी कर दी गई है।

ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम

बसों की तेज रफ्तार को लेकर ग्रामीण पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस बीच बसों की प्रतिस्पर्धा के चलते तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने की जैसे परंपरा चल रही है। इससे गुस्साए क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पिछले तीन घंटों से वाहनों के पहिए थमे हुए थे, प्रशासन का अमला उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा था। करीब 12.15 बजे जाम खुल सका।