10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पहुंचे, फिर भी मंजिल दूर! MP के यात्रियों से कैब वाले मांग रहे 3 गुना किराया

Delhi Protest MP Passengers: दिल्ली पहुंचने वाले मध्यप्रदेश के कई यात्रियों की बढ़ी परेशानी, किसी का पितृमोक्ष अमावस्या का कार्यक्रम छूटा तो कोई इंटरव्यू नहीं दे सका...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Oct 10, 2026

Delhi Protest MP-

Delhi Protest MP- दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर इस तरह का नजारा पिछले दो दिनों से बना हुआ है। (फोटो एएनआई)

Delhi Protest MP Passengers: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को सुबह से ही गहमा गहमी बनी हुई है। क्रॉकरोच जनता पार्टी (cjp) के समर्थक एसआईआर और मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के दिल्ली आने से पहले एक तो कई ट्रेनें रद्द कर दी गई, इस कारण कई यात्रियों को सड़क मार्ग से या फ्लाइट से दिल्ली रवाना होना पड़ा। लेकिन, उनकी परेशानी यहां भी कम नहीं हो रही है। क्योंकि दिल्ली तो पहुंच गए, लेकिन वहां टैक्सी सेवाएं और कैब सर्विस मुंह मांगा किराया मांग रही है।

मध्यप्रदेश से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द होने के बाद कई यात्री फ्लाइट और सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने को मजबूर है। ग्वालियर से गए एक यात्री ने शनिवार को आइएएनए से बातचीत में बताया कि हम जैसे तैसे दिल्ली तो पहुंच गए लेकिन यहां परेशान होना पड़ रहा है। यात्री ने बताया कि हम ग्वालियर से आए हैं और श्रीगंगानगर जा रहे हैं। हमारी ट्रेन की टिकटें बुक हैं, लेकिम हमें यहां से टैक्सी नहीं मिल रही है। हमारी ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होती है। लेकिन हम पुरानी दिल्ली स्टेशन तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

तीन गुना किराया मांग रहे

यात्री ने आगे बताया कि जब भी हम टैक्सी के लिए पूछते हैं तो कोई भी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए मना कर देता है। जो लोग हमें ले जाने को तैयार भी होते हैं, तो वे सामान्य किराए से तीन गुना किराया तक मांग रहे हैं। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली जाने के लिए 600 रुपए मांग रहे हैं।

मेरा इंटरव्यू छूट गया

मध्यप्रदेश से दिल्ली जाने वाले कुछ लोग जैसे-तैसे तो पहुंच गए, लेकिन उन्हें वहां भी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के नोएडा में प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू के लिए गए सतीश शर्मा भोपाल से इंटरव्यू के लिए जाने वाले थे उनकी ट्रेन कैंसिल हो गई, इस कारण वे शनिवार को सुबह जैसे-तैसे फ्लाइट का इंतजाम करके इंटरव्यू के लिए गए, लेकिन तीन घंटे लेट हो गए। इस कारण उन्हें इंटरव्यू रीशेड्यूल करवाना पड़ा। अब वे सोमवार को इंटरव्यू दे पाएंगे। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें पितृमोक्ष अमावस्या के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल आए थे, लेकिन अब उन्हें वापस जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

इंटरनेट सेवा भी बंद

दिल्ली में जंतर-मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा भी बंद हो गई है। 45 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री एग्जिट की सुविधा बंद है। दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर एक-एक व्यक्ति को जांच के दायरे से गुजरना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण उस क्षेत्र में कई लोग परेशान हो रहे हैं। वो कैब बुक नहीं कर पा रहे हैं, न ही वाट्सअप कॉल कर पा रहे हैं। नार्मल कॉल में भी कंजेशन की स्थिति होने के कारण वे अपनो से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।