19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कहा चला गया मेरा बेटा?’, शुजालपुर में 7 दिनों से राह तक रही पिता की आंखें, CCTV में दिखा, फिर भी नहीं मिला सुराग

Shujalpur teenager missing case: 7 दिन पहले घर से बिना बताए निकला 15 वर्षीय बालक अब तक घर नहीं पहुंचा है। इलाके में पुलिस की धीमी कार्रवाई से असंतोष फैल रहा है। हिंदू संगठन ने अंदोलन की दी चेतावनी।
2 min read
Google source verification
shujalpur teenager missing case police search karni sena protest

Shujalpur teenager missing case: 7 दिनों से बेटे की राह तक रही पिता की आंखें (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Teenager Missing case: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय बालक 12 सितंबर की रात से ही अपने घर से लापता है। शुजालपुर मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद सात दिन बाद भी बालक का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित है। पिछले सात दिनों नाबालिग के पिता, बेटे की वापसी की राह तक रहे है। मामले में करणी सेना ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। करणी सेना के प्रदेश पदाधिकारी अजीत सिंह डोडिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस उन्होंने एसपी प्रियंका शुक्ला से मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

करणी सेना ने पुलिस पर लगाया आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

करणी सेना के पदाधिकारियों ने कालापीपल क्षेत्र में पूर्व में हुए नाबालिग के लापता होने के मामले का हवाला देते हुए शुजालपुर पुलिस से किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और बालक की सुरक्षित तलाश के लिए सभी संभावित पहलुओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में एसडीओपी से भी तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।

सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था नाबालिग

टीआई शिवकुमार यादव ने बताया कि लापता हुए नाबालिक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है, जिस दिन यह बालक लापता हुआ उस दिन शाम को पास की कॉलोनी स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में नाबिलग दिखाई दिया था, लेकिन उस दिन लगभग 15-20 मिनिट बिजली नहीं होने के कारण मार्ग पर अंधेरा होने से आगे के कैमरों में कुछ नजर नहीं आया।

जमधड़ नदी पास भी नाबालिग को देखे जाने की आशंका

शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, लापता नाबालिग के पिता ने बताया कि उनका नमन (परिवर्तित नाम) कई सालों तक भोपाल के केरवा डैम इलाके में स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। वह कुछ समय पहले ही शुजालपुर वापस आया था। बताया जा रहा है कि तीन करीब तीन दिन पहले नमन (परिवर्तित नाम) को जटाशंकर के समीप जमधड़ नदी के किनारे पर मछली पकड़ रहे एक युवक ने देखने का दावा किया। युवक ने बताया कि उसने बच्चे से बातचीत भी की थी। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि अब तक पुलिस ने नहीं की है।