15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाजापुर में NH-52 पर दो ट्रकों की खतरनाक ड्राइविंग, अटकी रह गई राहगीरों की सांसें

2 Trucks Stunt : नेशनल हाईवे-52 पर लापरवाहीपूर्वक ट्रक दौड़ाते दिखे दो चालक। आगे निकलने की होड़ में राह चलती जानों से खिलवाड़। वायरल वीडियो में कार से वीडियो रिकॉर्ड करती महिला ने पीछे दो बाइक सवारों को गिराने का भी दावा किया।
2 min read
Google source verification
2 Trucks Stunt

NH-52 पर दो ट्रकों की स्टंटबाजी (फोटो सोर्स: Viral Video Screenshot)

Shajapur News :मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-52 पर रोजवास टोल के पास दो ट्रक चालकों का खतरनाक स्टंट देखने को मिला है। बता दें कि, दोनों ही ट्रक एक-दूसरे को पीछे करने की होड़ में तेज रफ्तार दौड़ाते हाईवे पर लापरवाही पूर्वक ट्रक दौड़ाते नजर आए। खास बात ये है कि, जजिस समय दोनों ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक सड़क पर ट्रक लहरा रहे थे, तब मार्ग पर अन्य कई वाहन भी चल रहे थे। ऐसे में ये सीधे तौर पर खुद के साथ साथ अन्य राहगीरों की जान से खिलवाड़ है। इस हैरान कर देने वाली घटना का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

इंदौर जाते दंपती रिकॉर्ड किया वीडियो

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो पीछे चल रहे कार में सवार एक दंपती ने अपने मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड किया था। जानकारी ये भी है कि, जिस दंपती ने वीडियो रिकॉर्ड किया था, वो अपनी कार से इंदौर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के आगे चल रहे दोनों ट्रकों के चालक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते दिखाई दिए।

हाईवे पर गंभीर लापरवाही का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में कार में सवार महिला की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वो संटंटबाजी करते ट्रकों को लेकर कहते सुनाई दे रही है कि, 'दोनों चालक लापरवाही पूर्वक ट्रक चला रहे हैं। पीछे ये दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए आ रहे हैं, दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं। इसके बाद भी ये इस तरह वाहन चला रहे हैं। इस तरह ये किसी को भी अपनी चपेट में ले लेंगे।' सामने आए वीडियो में ही एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर टेढ़ा होकर रुक गया। गनीमत रही कि, उसकी हरकतें देखकर पीछे चल रहे लोगों ने पहले ही अपनी रफ्तार कम कर रखी थी। ऐसे में अगर हाईवे पर कोई नियमित रफ्तारसे वाहन चला रहा होता तो यकीनन कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

हाईवे पर हर समय रहता है हादसे का खतरा

नेशनल हाईवे-52 पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का गुजर होता है। ऐसे में भारी वाहनों के चालकों द्वारा इस तरह लापरवाही से वाहन चलाना दूसरे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। तेज रफ्तार ट्रकों से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इधर, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। आम लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि अन्य कोई और ऐसी लापरवाही करने के बारे में न सोचे। फिलहाल, देखने दिलचस्प होगा कि, शाजापुर पुलिस मामले में क्या एक्शन लेती है?