12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP News: एमपी से 1121 किमी दूर बिहार प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, दो साल से फेसबुक पर हो रही थी चैटिंग

Shajapur Youth Bihar Love Story: प्रेमिका तलाकशुदा है और उसकी दो बच्चियां हैं, प्रेमी के घर पहुंचते ही प्रेमिका ने शादी करने से किया इंकार, बोली- वक्त के साथ बदल गया था प्रेमी का व्यवहार।
2 min read
Google source verification
Shajapur Youth Bihar Love Story

youth dies after reaching bihar to meet facebook lover, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (source- gemini)

1121 km To Meet Lover: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले का रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 1121 किमी की दूरी तय कर बिहार के बगहा पहुंचा। तलाकशुदा दो बच्चों की मां से युवक ने शादी करने की बात कही लेकिन जब प्रेमिका ने शादी करने से मना किया तो युवक घर के अंदर चला गया। पुलिस के पहुंचने पर युवक को संदिग्ध हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है और युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।

फेसबुक पर हुआ था प्यार

प्रेमिका अनिता (परिवर्तित नाम) ने बताया कि वो तलाकशुदा है और उसकी दो बेटियां हैं। उसकी पहचान करीब दो साल पहले शाजापुर जिले के शुजालपुर मंडी के रहने वाले शेखर राठौर (23) से हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी और फिर प्यार हो गया। शेखर उसने मिलने के लिए एक बार पहले भी बगहा आया था और तब दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता था और उन्होंने शादी करने का भी प्लान बनाया था, लेकिन कुछ दिन बाद शेखर का व्यवहार बदल गया। शेखर के बदले व्यवहार के कारण उसने शादी करने से इंकार कर दिया था।

1121 किमी की दूरी तय कर पहुंचा प्रेमिका के घर

प्रेमिका अनिता (परिवर्तित नाम) के मुताबिक उसने शेखर को बता दिया था कि वो उससे शादी नहीं करेगी और उसे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि शेखर इतनी दूर उससे मिलने दोबारा आएगा। मंगलवार की शाम शेखर अचानक उसके घर पहुंचा, घर में दोनों बच्चियां भी थीं। शेखर ने आते ही उससे मोबाइल मांगा और जब उसने मना किया तो शेखर नाराज हो गया और बिना कुछ बोले अंदर चला गया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर शेखऱ संदिग्ध हालत में था। उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे बेतिया रेफर कर दिया गया, बेतिया पहुंच पाते इससे पहले ही शेखर नहीं रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों को सूचना दी और प्रेमिका अनिता (परिवर्तित नाम) को हिरासत में ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

शाजापुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग